» मनोरंजन
आमिर खान ने हिट करा ली फिल्म, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देखी 'सितारे जमीं पर
Go Back | Yugvarta , Jun 25, 2025 11:47 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DELHI : 
Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उन्होंने अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी आयोजित की. राष्ट्रपति के ऑफिशियल हैंडल ने स्क्रीनिंग से आमिर के साथ एक तस्वीर साझा की. जिसके कैप्शन में लिखा, "प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और अभिनेता आमिर खान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.


आमिर खान स्टारर फिल्म 'सितारे जमीं पर' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बीते रोज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये फिल्म देखी और इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही आमिर खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात भी की है। राष्ट्रपति ने इसकी तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट शेयर करते हुए लिखा, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में फिल्म 'सितारे जमीन पर' देखी। इस फिल्म में न्यूरोडायवर्जेंट स्थितियों से पीड़ित वास्तविक लोगों को दिखाया गया है, जो विविधता, समानता और समावेश का संदेश देती है। फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता श्री आमिर खान भी फिल्म के पीछे की टीम के साथ स्क्रीनिंग में मौजूद थे।'


आमिर खान ने हिट करा ली फिल्म
'सितारे जमीं पर' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में थी। अब ये फिल्म रिलीज के बाद लोगों का दिल जीत रही है। फिल्म ने अब तक 75 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महज 90 करोड़ रुपयों के बजट से बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होने से चंद कदम दूर है और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। आमिर ने इस फिल्म को केवल सिनेमाघरों में रिलीज का फैसला लिया है। ये फिल्म कुछ समय तक ओटीटी पर नजर नहीं आने वाली है। फिल्म की काफी तारीफ हो रही है और लोगों को काफी पसंद आ रही है। इंडिया टीवी के रिव्यू में भी फिल्म को 3 स्टार दिए गए हैं। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को 20 करोड़, रविवार को 27 करोड़, सोमवार को 8.5 करोड़ और मंगलवार को 8.50 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है।

साउथ पर भारी पड़ा बॉलीवुड
बीते दिनों से बॉलीवुड पर साउथ की फिल्में भारी पड़ रही हैं। अब आमिर खान ने भी दम दिखाया है और साउथ से आगे निकल गए हैं। सितारे जमीं पर के साथ एक ही दिन रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'कुबेरा' भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। हालांकि इस फिल्म के कलेक्शन आमिर खान की सितारे जमीं पर से काफी पीछे चल रहा है। कुबेरा ने 5 दिनों में 60 करोड़ रुपयों की ही कमाई कर पाई है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(925 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(482 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )