» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
अगर मेहरबान हो जाए राहु तो रातों-रात बदल जाती है इन राशि के लोगों की किस्मत
Go Back | Yugvarta , May 06, 2022 07:36 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति का इंसान के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलता है। ग्रहों की स्थिति के कारण व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं। हालांकि कुछ ग्रहों को ज्योतिष के अनुसार, अशुभ माना जाता है। इन्हें पाप ग्रह भी कहा जाता है। लेकिन ये पाप ग्रह भी जातकों को शुभ फल देते हैं। इनमें से एक ग्रह है राहु। अगर राहु की मेहरबानी हो जाए तो कुछ राशि के जातकों की किस्मत रातोंरात बदल जाती है।

मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु को पानी ग्रह माना गया है। किसी भी जातक की कुंडली में राहु अशुभ स्थान पर हो तो उसको जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहु ग्रह जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं के लिए कारक माना गया है। लेकिन मिथुन राशि में राहु को उच्च का माना गया है। ऐसे में अगर मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में राहु उच्च स्थान पर होता है तो विशेष परिस्थितियों में शुभ फल देता है। इसके उच्च स्थान पर होने से जातक को अचानक से उन्नति मिलती है। व्यक्ति के जीवन में अचानक से ही कहीं से धन की प्राप्ति के योग बनते हैं। साथ ही ऐसे जातकों को अचानक सफलता मिलती है। ऐसे में अगर इस राशि के जातक राहु को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करेंगे, तो बहुत लाभकारी होगा।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी राहु ग्रह शुभ फलदायी साबित होता है। मकर राशि का स्वामी शनि देव को माना गया है। शनि को कर्मफलदाता और न्याय के देवता के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में मकर राशि के जो लोग कठोर परिश्रम और मेहनत करते हैं, उन पर राहु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसे जातकों को अचानक उच्च पद, बड़ा लाभ आदि की प्राप्ति होती है। हालांकि इस इस राशि के जातक अगर गलत काम करें तो राहु उन्हें नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।


राहु को ऐसे प्रसन्न करें दोनों राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दोनों राशि के जातक राहु को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए। साथ ही, इन जातकों को भगवान शिव की पूजा करने की सलाह भी दी जाती है। माना जाता है कि शिवलिंग पर बेल पत्र और धतूरा अर्पित करने से राहु की अशुभता को दूर होती है।

राहु का मंत्र
राहु के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए उपायों के साथ-साथ मंत्र जाप करने की सलाह भी दी जाती है। शनिवार के दिन राहु के शुभ प्रभावों के लिए ॐ रां राहवे नम: मंत्र का जाप कम से कम एक माला करें।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तर प्रदेश : स्कूलों के विलय पर
वरुणा और गोमती रिवर फ्रंट के नाम
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को हो फांसी
सपा सरकार में कांवड़ यात्रियों पर चलती
कांवड़ यात्रा को अपवित्र करने की कोशिश
उत्तराखंड में कृषि व ग्रामीण विकास के
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(978 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(470 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(419 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(411 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )