» उत्तर प्रदेश
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को हो फांसी की सजा : बबिता चौहान
Go Back | Yugvarta , Jul 07, 2025 09:57 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  लखनऊ, 7 जुलाई। उत्तर प्रदेश में गैर-मुस्लिम लड़कियों को बहला-फुसलाकर किए जा रहे अवैध धर्मांतरण के खिलाफ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस तरह के अपराधों में शामिल लोगों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। हाल ही में यूपी एटीएस ने अवैध धर्म परिवर्तन के एक बड़े गिरोह के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम था।

छांगुर बाबा पर अलग-अलग समुदायों की लड़कियों को निशाना बनाने और उनके लिए एक 'रेट लिस्ट' तैयार करने का आरोप है। इस घिनौने कृत्य ने पूरे

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की अवैध धर्मातरण कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने इसे 'सुनियोजित साजिश' करार देते हुए कहा कि हमारी बेटियां कोई प्रयोगशाला नहीं हैं, जहां धर्मांतरण की जहरीली सोच का टेस्ट हो। जो बेटियों को छलकर उनका धर्म छीनते हैं, वे समाज के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया है और अब समाज की जिम्मेदारी है कि वह चुप न रहे और इस मुद्दे पर आवाज उठाए। अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि बेटियों को झूठ, लालच और धोखे से धर्म बदलने पर मजबूर करने वालों के लिए फांसी ही एकमात्र सजा होनी चाहिए।

यूपी एटीएस की इस कार्रवाई को राज्य में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं से अपील की कि वे इस तरह की साजिशों के खिलाफ एकजुट हों और अपनी आवाज बुलंद करें।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
दिल्ली और हैदराबाद के बाद बेंगलुरू देखेगा
भारत ने यूएन पीसकीपर्स के विरुद्ध अपराध
पड़ोसी प्रथम’ नीति के अनुरूप आयोजित हुआ
Curry Leaves: 10 Powerful Health Benefits, Medicinal
‘Full Access’ Into Indonesia After Pact, India
9-Year-Old Girl Dies After Two Heart Attacks
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1052 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(502 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(486 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(424 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(420 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(408 Views )