» उत्तर प्रदेश » रायबरेली
Rajnath Singh: रायबरेली में बोले राजनाथ सिंह- चुटकी बजाकर हटाया 370, पहले 100 में 15 रुपए मिलते थे; अब पूरे मिल रहे
Go Back | Yugvarta , Feb 14, 2022 01:22 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Raebareilly :  ऊंचाहार के करौती मैदान में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संसद में बहुमत मिलने पर हमने चुटकी बजाकर 370 हटा दिया। हमने नागरिकता कानून बनाया है। पाकिस्तान, बांग्लादेश से कई धार्मिकता शिकार लोगों को नागरिकता देने का काम किया है। हम आपके भरोसे को तोड़ेंगे नहीं। भ्रष्टाचार का घुन देश को खाए जा रहा था। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, मैं 100 रुपये भेजता हूं तो यहां पर 15 रुपये पहुंचता है। आज जो रुपये केंद्र भेजता है, वो पूरा आपके पास पहुंचता है। उन्होंने सपा पर

Rajnath Singh रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को चुनाव प्रचार के लिए रायबरेली पहुंचे। ऊंचाहार में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी पूंजीवादी पार्टी हो गई है। हम राष्टवादी और समाजवादी पार्टी हैं। केंद्र में पूर्ण बहुमत आते ही भाजपा सरकार ने चुटकी बजाकर 370 हटा दिया।

हमला बोलते हुए कहा, हम समाजवादी भी हैं और राष्ट्रवादी भी।

भारत माता का मस्तक ऊंचा रखने के लिए जो भी करना पड़े, वो करूंगा। विधानसभा में आपकी आवाज प्रभावी रूप से उठाने का काम अमर पाल मौर्य करेंगे। अन्य राजनीतिक पार्टियों से अलग भाजपा की पहचान है। आज राजनीतिक दलों के पास विश्वसनीयता का संकट है, लेकिन भाजपा ने हमेशा उसपर काम किया है। व्यक्ति में संकट हो सकता है, पार्टी में नहीं।

हिंदुस्तान की धरती पर तोप, मिसाइल बनेगीः समाजवादी पार्टी पूंजीवादी पार्टी हो गई है। हम राष्टवादी और समाजवादी पार्टी हैं। उत्तर प्रदेश की अर्थ व्यवस्था बहुत कम थी, वो अब बहुत बढ़ गई है। हिंदुस्तान की धरती पर तोप, मिसाइल बनेगी। भारत आत्मनिर्भर बनेगा। यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है क्योंकि अब यहां गोली नहीं गोला बनेगा।

भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपीलः पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। भारत की सीमाओं की रक्षा सब मिल जुलकर करते है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ को आल वेदर रोड से जोड़ने का काम किया था। समाजवादी पार्टी के पास लाल पोटली का सहारा है। रक्षा मंत्री ने ऊंचाहार के लोगों से भाजपा प्रत्याशी अमर पाल मौर्य के पक्ष में मतदान की अपील की।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
महाकुम्भ-2025: 16 जनवरी से शुरू होगा 'संस्कृति
School Holidays: यूपी में भीषण ठंड का
निजी बसों की सवारियों को भी मिले
मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के
Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह को बेड
बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3375 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1014 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(970 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(852 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(827 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(778 Views )