» उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद
CM Yogi Adityanath बोले, अब प्रदेश में त्योहार से पहले नहीं लगता कर्फ्यू, बेटियां घूमती हैं सुरक्षित
Go Back | Yugvarta , Feb 08, 2022 04:36 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Moradabad :  CM Yogi Visit Moradabad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा की जनसभा में सपा-रालोद गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। साथ अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा- समाजवादी सरकार में दंगे, बेटियों के साथ छेड़छाड़ होती थी। अब प्रदेश वही है लेकिन पांच साल में स्थिति बदल गई है। पिछली सरकार में 700 दंगे हुए और 2017 से 2022 तक एक भी दंगा नहीं हुआ। अब बेटियां स्कूल जाती हैं, शोहदे बाहर निकलने में डरने लगे हैं। पहले त्योहार से पहले कर्फ्यू लग जाता था, अब तो कोरोना भी कर्फ्यू नहींं लग रहा क्योंकि, आप

UP Vidhan Sabha Election 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा की जनसभा में सपा-रालोद गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। साथ अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा- समाजवादी सरकार में दंगे बेटियों के साथ छेड़छाड़ होती थी।

कांवड़ यात्रा में विश्वास रखते है।

सीएम ने कहा कि अगर सर्वेश सिंह सांसद होते तो एसटी हसन और शफीकुर रहमान बर्क तालिबान का समर्थन करने की हिम्मत नहींं करते।किसी की हिम्मत नहीं की बेटी को छेड़ सके, त्योहार से पहले कर्फ्यू भी भूल जाइए। पहले आतंकवादी बम फेंकते थे, अब कावड़ियों का हर हर महादेव, बोल बम बम होता है। फूल बरसते हैं। रालोद वाले अजीत सिंह ने कहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो उसमेंं बैठा कोई गुंडा, ये लोग तो लूटने वाले हैं। आज वही सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। इन पर आप कैसे विश्वास कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकट में देश के लिए कार्य किया फ्री वैैक्सिन दी। सपा वाले तमंचे की फैक्ट्री लगाते थे हम तोप की फैक्ट्री लगा रहे हैं। जब हमारा जवान उस तोप को लेकर जायेगा, तो पाकिस्तान का दिल बैठ जाएगा। कोई भी भारतीय ऐसा नहीं जो अपनी बेटी की शादी में पीतल के बर्तन न देता हो। सपा बसपा सरकार ने ऐसा कर दिया था कि अब बेटियों की शादी में पीतल के बर्तन नहींं दे पा रहे थे। हमने मुरादाबाद को पीतल की चमक लौटा दी।

समाजवादी पार्टी की सरकार में जनता का पैसा लूटकर इत्र वाले मित्र के घर जाता था। उन इत्र वाले मित्र के लिए हम बुलडोजर लेकर आए हैं। बुलडोजर चलता रहे तो अजय प्रताप सिंह को जिताएं। सर्वेश सिंह आज मंच से अजय प्रताप को समर्थन देने आए हैं। हमने कहा कि ठाकुरद्वारा की सीट जितवा दो आपके लिए फिल्म सिटी बनवा रहे हैं। अब आप कुछ दिन फिल्म में भी काम कीजिए
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(436 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )