» राज्य » गुजरात
गुजरात: मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पद से इस्तीफा दिया, राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर
Go Back | Yugvarta , Sep 11, 2021 08:12 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Ahmedabad : 
गुजरात की राजनीति में अचानक से बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को विजय रुपाणी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल से मिलने के बाद बाहर आकर आधिकारिक तौर ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफे देने का ऐलान किया है।
विजय रुपाणी ने इस्तीफे देने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गुजरात का विकास अब नए नेतृत्व में हो। हमारी पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते हैं। मुझे पीएम मोदी का मार्गदर्शन मिला। मुझे कार्यकर्ता से सीएम बनाया गया। पार्टी को मेरा बहुत बहुत आभार। रुपाणी ने कहा कि मुझे आगे जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाऊंगा।

विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद अब मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं। कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें से किसी एक को गुजरात का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, नए मुख्यमंत्रियों के रेस में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का नाम सबसे ऊपर उभरकर सामने आ रहा है। इसके अलावा पुरुषोत्तम रुपाला, नितिन पटेल और सीआर पाटिल के नाम भी चर्चा होने लगी है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
हर घर से निकले खिलाड़ी, तब बनेगा
देवभूमि (UK) के स्कूलों में अब गीता
उत्तराखंड : एक जून से पर्यटकों के
India Lost Jets Due to Tactical Errors
Tej Pratap Yadav News : तेज प्रताप
All-Party Indian Delegation Reaches Spain to Promote
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(314 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(312 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(301 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(299 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(296 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(272 Views )