» खेल
Tokyo 2020: दिल्ली में भव्य विदाई के बाद तोक्यो पहुंचा भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था
Go Back | Yugvarta , Jul 18, 2021 01:26 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Tokyo :  ओलंपिक में कुछ कर गुजरने के लक्ष्य के साथ भारतीय दल का 88 सदस्यीय पहला जत्था 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिये रविवार की सुबह यहां पहुंच गया। कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित किये जा रहे खेलों के लिये भारत के आठ खेलों तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, जूडो, जिम्नास्टिक, तैराकी और भारोत्तोलन के खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और अधिकारी नयी दिल्ली से विशेष विमान से जापान की राजधानी पहुंचे।

पहला जत्था 88 सदस्यों का है जिनमें 54 खिलाड़ियों के अलावा सहयोगी स्टाफ और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों का हवाई अड्डे पर

ओलंपिक में कुछ कर गुजरने के लक्ष्य के साथ भारतीय दल का 88 सदस्यीय पहला जत्था 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिये रविवार की सुबह यहां पहुंच गया।

कुरोबे शहर के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। उनके हाथों में बैनर थे जिन पर लिखा था, ‘‘कुरोबे भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करता है। #चीयर्स4इंडिया।’’ हॉकी में पुरुष और महिला हॉकी टीमें शामिल हैं। यह किसी एक खेल में भारत का सबसे बड़ा दल है। इससे पहले शनिवार की रात को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नयी दिल्ली में इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर हर्ष ध्वनि, तालियों की गड़गड़ाहट और शुभकामना संदेशों के साथ भारतीय दल को औपचारिक विदाई दी। हवाई अड्डे पर अप्रत्याशित दृष्य देखने को मिला।

ओलंपिक दल के लिये लाल कालीन बिछाया गया था। खिलाड़ियों की विदाई के लिये इतना उत्साह बना हुआ था कि भारत सरकार ने इन सदस्यों की कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिये विशेष व्यवस्था की थी। ठाकुर के अलावा विदाई समारोह में खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान, आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने भी हिस्सा लिया। भारत के कुछ खिलाड़ी विदेशों में अपने अभ्यास स्थलों से पहले ही तोक्यो पहुंच चुके थे। भारत की एकमात्र भारोत्तोलक मीराबाई चानू अमेरिका के सेंट लुई में अपने अभ्यास स्थल से शुक्रवार को तोक्यो पहुंची। मुक्केबाज और निशानेबाज इटली और क्रोएशिया में अपने अभ्यास स्थलों से यहां पहुंचे हैं। भारत का 228 सदस्यीय दल ओलंपिक में भाग लेगा जिसमें 119 खिलाड़ी शामिल है। भारत से सबसे पहले चार भारतीय नाविक नेत्र कुमानन और विष्णु सरवनन (लेजर क्लास), केसी गणपति और वरुण ठक्कर (49ईआर क्लास) यूरोप में अपने अभ्यास स्थलों से तोक्यो पहुंचे थे। उन्होंने गुरुवार को अभ्यास भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा रोइंग टीम भी तोक्यो पहुंच चुकी है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand: आउटसोर्स से योग प्रशिक्षकों के 117
नियमित रूप से पद्मासन करने से शारीरिक
Skin Glow:अपनी त्वचा को साफ और चमकदार
महादेव का पवित्र महीना सावन विशेष: महादेव
शुभमन गील की टीम ने एडबेस्टन में
Devshayani Ekadashi 2025: भगवन विष्णु को समर्पित
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(973 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(469 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(418 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(410 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(403 Views )