» जीवन मंत्र
नियमित रूप से पद्मासन करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कई लाभ
Go Back | Yugvarta , Jul 06, 2025 10:15 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DELHI : 
योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और पद्मासन इसका एक महत्वपूर्ण आसन है। इसे 'कमलासन' भी कहते हैं, क्योंकि इसकी मुद्रा कमल के फूल जैसी दिखती है। नियमित रूप से पद्मासन करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार पद्मासन या कमलासन करने से कई शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। पद्मासन ध्यान और शांति बढ़ाने में मदद करता है। यह मस्तिष्क को शांत करता है। साथ ही तनाव और चिंता को भी कम करता है।
यह आसन पेट के अंगों को उत्तेजित करता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह आसन रीढ़ को सीधा रखता है, जिससे पीठ दर्द और गलत मुद्रा में बैठकर काम करने से होने वाली कई समस्याओं में सुधार होता है।
साथ ही यह कूल्हों, घुटनों और टखनों को लचीला बनाता है, जिससे गठिया की वजह से होने वाले दर्द में राहत मिलती है। यही नहीं, यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे थकान कम होती है और शरीर की एनर्जी बढ़ती है।
हेल्थ एक्सपर्ट पद्मासन करने की सरल विधि विस्तार से समझाते हैं। इसके लिए साफ और शांत जगह का चुनाव करना चाहिए। अब जमीन पर सीधे बैठें और दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाएं। दाहिने पैर को मोड़कर बाएं जांघ पर रखें, ताकि एड़ी नाभि के पास हो और बाएं पैर को मोड़कर दाहिनी जांघ पर रखें। दोनों पैरों की एड़ियां एक-दूसरे के पास हों। इसके बाद रीढ़ सीधी रखें, दोनों हाथ घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रखें। सही मुद्रा में बैठने के बाद गहरी सांस लें और 1-2 मिनट तक इस मुद्रा में ही रहें। शुरुआत में इस आसन को 20 से 30 ही करना चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे समय बढ़ाना चाहिए।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand: आउटसोर्स से योग प्रशिक्षकों के 117
नियमित रूप से पद्मासन करने से शारीरिक
Skin Glow:अपनी त्वचा को साफ और चमकदार
महादेव का पवित्र महीना सावन विशेष: महादेव
शुभमन गील की टीम ने एडबेस्टन में
Devshayani Ekadashi 2025: भगवन विष्णु को समर्पित
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(973 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(469 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(418 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(410 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(403 Views )