» जीवन मंत्र
योग और प्राणायाम में होता है अंतर, एक का संबंध शारीरिक व्यायाम से तो दूसरे का मन से
Go Back | Yugvarta , May 10, 2025 06:00 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DELHI : 
हम योग और प्राणायाम को एक लड़ी में पिरो देते हैं। मतलब योग को ही प्राणायाम कह देते हैं लेकिन इनमें बारीक सा अंतर होता है। कह सकते हैं कि एक सिक्के के दो पहलू हैं ये।
बिजी शेड्यूल में लोग ज्यादा समय शरीर को स्ट्रेच करने की बजाय चुपचाप बैठकर श्वसन क्रिया पर ध्यान केंद्रित करते हैं और यही प्राणायाम है। संस्कृत शब्द "प्राण" और "आयाम" से लिया गया है। दोनों शब्द संस्कृत मूल के हैं। प्राण का अर्थ होता है श्वसन या सांस तो वहीं आयाम का अर्थ "नियंत्रण" है। तो इसलिए प्राणायाम का अर्थ है सांस लेने का नियमन।
योग एक शारीरिक व्यायाम है जिसमें प्रवाह के क्रम से जुड़े आसन शामिल हैं। योग का शाब्दिक अर्थ- जुड़ना या जोड़ना होता है। योग आमतौर पर सांस लेने के व्यायाम संग होता है। इसका समापन विश्राम, लेटने और ध्यान से होता है।
वहीं, प्राणायाम श्वास पर ध्यान केंद्रित करने के योग अभ्यास को दर्शाता है। प्राणायाम का मूल अर्थ जीवन ऊर्जा को ऊपर उठाना है। ये प्रमुख हिन्दू धार्मिक ग्रंथों में अपना स्थान पाता है, जिसमें भगवद गीता और पतंजलि के योगसूत्र भी शामिल हैं। प्राणायाम अपना स्थान हठ योग ग्रंथों में भी पाता है।
योग एक प्रकार का व्यायाम है, जो शरीर को लचीला बनाने का काम करता है। प्राणायाम से पहले योग किया जाता है, जिससे प्राणायाम सही प्रकार से किया जा सकता है। पतंजलि के योगसूत्र बताते हैं कि योग अस्थमा जैसी बीमारियों को रोकने या उनसे पार पाने में कारगर है तो वहीं, प्राणायाम हृदय गति और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
अब बात इनके फायदों की। एक से शरीर लचीला बनाता है तो दूजे से मन-मस्तिष्क को सुकून मिलता है। अतिरिक्त चर्बी को कम करने में योग का कोई सानी नहीं, वहीं प्राणायाम कफ विकार को भी कम करता है। योग शरीर का तो प्राणायाम दिल का ख्याल रखता है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
गैरसैण विधानसभा मानसून सत्र: नाराज हुए धामी,बोले
उत्तराखंड:अगले साल खत्म होगा मदरसा बोर्ड, बना
उत्तराखंड की सबसे युवा ग्राम प्रधान प्रियंका
Uttarakhand: धामी कैबिनेट में महिलाओं, युवाओं और
यूपी फुटवियर-लेदर नीति 2025 : निजी औद्योगिक
Cultural Programs to be Organized at Religious,
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1371 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(609 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(587 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(583 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(504 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(502 Views )