» हेल्थ
Health Tips : ब्लड शुगर और मोटापा कम करने में मदद करता है कच्चा पनीर
Go Back | Yugvarta , Jul 05, 2021 08:05 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  सुबह का नाश्ता हमारे लिए बेहद जरूरी होता है। क्योंकि नाश्ते के बाद ही हम अपने रोज के काम काज में लगते हैं। अगर नाश्ता बहुत ज्यादा हो जाता है तो हमें काम के समय नींद आने लगती है और कम रहने पर जल्दी ही भूख लग जाती है। इससे भी काम में मन नहीं लगता है। भारत में आमतौर पर नाश्ते में पराठे, पोहा और इडली जैसी चीजें खाई जाती हैं। इनकी बजाय आप नाश्ते में कच्चा पनीर खा सकते हैं। यह कई मायने में सेहत के लिए फायदेमंद है और लंबे समय तक पेट में रहता है। इस

अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है और आपको कमजोरी के साथ-साथ थकान की शिकायत हो तो आपको रोज सुबह 100 ग्राम कच्चे पनीर का सेवन करना चाहिए। पनीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं

वजह से जल्दी भूख भी नहीं लगती है। पनीर खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें डाइट्री फाइबर होता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। इससे बावसीर, कोलेस्ट्रोल, कब्ज और शुगर लेवल बढ़ने जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

कितना पनीर खाना बेहतर

अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है और आपको कमजोरी के साथ-साथ थकान की शिकायत हो तो आपको रोज सुबह 100 ग्राम कच्चे पनीर का सेवन करना चाहिए। पनीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। रोज कच्चे पनीर का सेवन करने से हड्डियों के दर्द में राहत मिलती है। पनीर में प्रोटीन के साथ-साथ लीनोलाइक एसिड भी पाया जाता है। इससे शरीर में फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है और वजन कम करना आसान हो जाता है।


कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी सहायक है पनीर

पनीर का सेवन धमनियों में होने वाली रूकावट को भी रोकता है, जिससे दिल की कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही इससे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को रोज कच्चा पनीर खाना चाहिए। कच्चे पनीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इस वजह से रोजाना इसके सेवन से शुगर भी कंट्रोल में रहने लगती है।

डिप्रेशन से भी बचाता है कच्चा पनीर

पनीर विटामिन ए का अच्छा स्रोत है। इसकी वजह से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। मजबूत इम्यून सिस्टम आपको हर तरह की बीमारी से बचाता है। खासकर कोरोनाकाल में लोगों को इम्यूनिटी का महत्व समझ में आया है। इसके अलावा पनीर से पाचन संबन्धी समस्याएं, तनाव, और डिप्रेशन जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
IND vs ENG / जडेजा की जुझारू पारी
मनी लॉन्ड्रिंग केस : रॉबर्ट वाड्रा से
हरियाणा और गोवा में नए राज्यपाल नियुक्त,
Supreme Court News / सुप्रीम कोर्ट से SP
रिश्तों में सुधार की उम्मीद, जयशंकर की
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने छुआ ₹29.6
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1039 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(499 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(484 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(424 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(419 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )