» उत्तर प्रदेश » फैजाबाद
अयोध्या: राम नगरी में संतों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
Go Back | Yugvarta , Jun 21, 2021 07:32 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
जमीन खरीद-फरोख्त में हुए घोटाले से रामनगरी के संत व्यथित दिख रहे है। संतो की मांग है कि उच्चस्तरीय जांच कराके घोटाले बाजों को जेल भेजे। इसके लिए आज करतलिया बाबा आश्रम में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया


संतों का एक प्रतिनिधिमंडल सिद्धपीठ करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास की अध्यक्षता में संतों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व भाजपा पदाधिकारियों की बुद्धिशुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में शामिल संतो ने ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद-फरोख्त घोटाले को सरकार किसी विधिक एजेंसी से जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की।

बालयोगी महंत रामदास ने बताया की ट्रस्ट के जमीन खरीद को लेकर एक नया मामला सामने आया है। जिसमे पहले 20 लाख की भूमि को खरीदी कर कुछ महीनों बाद ट्रस्ट को 2 करोड़ 50 लाख भाजपा के मेयर के रिश्तेदार ने तीन महीने में 12 गुना अधिक मे बेच दिया गया। 2 करोड़ की जमीन को साढ़े 18 करोड़ में बेची गई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जमीन घोटाले में संलिप्त होने का पुख्ता सबूत मिल रहे हैं।

संतों ने माना कि भाजपा अब तक राम के नाम पर राजनीति कर रही थी अब भगवान श्रीराम का धन भी हड़प करना चाहती है। भगवान दोनों को सद् बुद्धि दे जिससे मंदिर निर्माण सुचारू रूप से हो सके।यज्ञ में महंत कन्हैया दास महाराज महंत कमल दास महाराज महंत राम तीरथ दास महाराज हनुमानगढ़ी के महंत कमल दास रामायणी महाराज राकेश पांडे विनोद दास बनारसी दास महंत जमुना दास महंत नरसिंह दास आदि लोग उपस्थित रहे और सभी संतो ने ट्रस्ट जमीन खरीद-फरोख्त मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जेवर मां- बहनों की अमानत, कांग्रेस उसे
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(438 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(409 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )