» शिक्षा
शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' की मंजूरी के बाद स्कूली शिक्षा में पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, केरल, अंडमान को ए प्लस प्लस ग्रेड
Go Back | Yugvarta , Jun 06, 2021 07:05 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2019-20 का तीसरा संस्करण जारी किया है। इसके तहत राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में की गई पहलों के आधार पर ग्रेड दिए जाते हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' की मंजूरी के बाद रविवार को इंडेक्स (पीजीआई) 2019-20 का तीसरा संस्करण जारी किया गया। पीजीआई के तीसरे संस्करण में पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल को ए प्लस प्लस ग्रेड दिया गया है।

इसके अलावा अधिकांश राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले वर्षों की तुलना में में अपने ग्रेड में सुधार किया है।

शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक ने कहा कि 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने इंफ्रास्ट्रक्च र एवं सुविधाओं के मामले में 10 फीसदी (15 अंक) या उससे अधिक का सुधार दिखाया है। वहीं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और ओडिशा ने 20 प्रतिशत या उससे अधिक सुधार दिखाया

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब और तमिलनाडु ने पीजीआई स्कोर में 10 प्रतिशत यानी 100 या अधिक अंकों का सुधार किया है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पंजाब ने पहुँच (एक्सेस) के मामले में में 10 फीसदी (8 अंक) या उससे अधिक का सुधार दिखाया है।

शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक ने कहा कि 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने इंफ्रास्ट्रक्च र एवं सुविधाओं के मामले में 10 फीसदी (15 अंक) या उससे अधिक का सुधार दिखाया है। वहीं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और ओडिशा ने 20 प्रतिशत या उससे अधिक सुधार दिखाया है।

अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और ओडिशा ने इक्विटी (समानता) की दिशा में 10प्रतिशत से अधिक सुधार दिखाया है। इसके अलावा 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने गवर्नेंस प्रोसेस के मामले में 10 प्रतिशत (36 अंक) या उससे अधिक का सुधार दिखाया है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल ने तकरीबन 20 प्रतिशत (72 अंक या अधिक) सुधार दिखाया है।

यह इंडेक्स विभिन्न पहलों के द्वारा राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को शिक्षा क्षेत्र में वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। सभी राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में कमियों को पता कर के उनके ऊपर काम करने में भी मदद करता है।

पीजीआई की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कूली शिक्षा में अभूतवपूर्व बदलाव लाने के विजन के तहत हुई थी। इसमें 70 मापदंडों के एक सेट के तहत राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को ग्रेड दिए जाते हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Delhi NCR Rocked by Second Earthquake in
Uttrakhand: मुख्य सचिव ने किया प्रधानमंत्री
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने जिलाधिकारियों और
राधिका यादव हत्याकांड: पुलिस ने किया
Crypto Currency / क्या है Crypto करेंसी खरीदने
UPITS : हैदराबाद में यूपीआईटीएस 2025 रोड
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1016 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(495 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(477 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(421 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(412 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )