» आलेख
हिमालय का बेटा_ सुन्दर लाल बहुगुणा
Go Back | Yugvarta , May 21, 2021 04:55 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  प्रकृति उनकी माँ थी। पेड़ पौधे उनकेअपने सगे थे। वह पर्यावरण, हिमालय, जल, जंगल, जमीन पर लोगों के हक- हकूकों के पैरोकार थे।
यह बात चिपको आन्दोलन के प्रणेता, स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात पर्यावरणविद् सुन्दर लाल बहुगुणा के निधन पर गांधी भवन, बाराबंकी में आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कही।
श्री शर्मा ने कहा कि 94 वर्षीय सुंदर लाल बहुगुणा जी आजादी से पहले टिहरी रियासत के खिलाफ लड़ने और आजादी के बाद अपने देश में जल, जंगल, जमीन पर लोगों के अधिकारों पर ताउम्र संघर्ष करने वाली शख्सियत थे। पेड़ों को बचाने को लेकर

94 वर्षीय सुंदर लाल बहुगुणा जी आजादी से पहले टिहरी रियासत के खिलाफ लड़ने और आजादी के बाद अपने देश में जल, जंगल, जमीन पर लोगों के अधिकारों पर ताउम्र संघर्ष करने वाली शख्सियत थे

चिपको के छोटे से आंदोलन को बहुगुणा जी ने ही दुनिया की नजरों के सामने रखा। दुनिया भर में उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिये जाना जाता है। अपने चिपको आन्दोलन के लिये उन्हे विश्व में वृक्ष मित्र के रुप में जाने गए। भारत सरकार ने उन्हे पदम् विभूषण से सम्मानित किया।
श्री शर्मा ने कहा कि ताउम्र लड़ने, संघर्ष करने वाली हिमालय की आवाज आज थम गई है। लोगों और पर्यावरण के लिए अपना जीवन लगा देने वाली आवाज हमारी पीढ़ी के लिए शिक्षक का काम करेगी। हमें लड़ना, संघर्ष करना सिखाएगी। हम अपने पर्यावरण, मिट्टी, पानी, हवा को बचाएंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि सुन्दर लाल बहुगुणा खादी शताब्दी पर निकलने वाली आत्मनिर्भर भारत यात्रा के संरक्षक और मार्गदर्शक थे। वह गांधीवादी ही नही बल्कि समानता, भाईचारा और शांति के अलम्बरदार थे। उनके बेटे वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा अपने पिता के ही तरह सादगी पसंद और सरल व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं। सुन्दर लाल बहुगुणा के जाने के बाद हिमालय और खासकर पर्यावरण और जल, जंगल जमीन पर स्थानीय लोगों के हक-हकूकों की बहस में एक रिक्तता आ गई जो शायद ही कभी भरे।
इस मौके पर प्रमुख रुप से मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, साकेत मौर्या, पी.के.सिंह, सत्यवान वर्मा, मनीष सिंह, संजय सिंह, कपिल सिंह यादव, नीरज दूबे, संतोष शुक्ला, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
नहीं रुकेगी बिटिया की पढ़ाई, सीएम योगी
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(929 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )