» राज्य » उत्तराखंड
उत्तराखंड : दून विहार में सामुदायिक भवन का गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
Go Back | Yugvarta , Jun 29, 2025 06:25 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 29 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के वार्ड 06 दून विहार में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि के तहत रुपये 82 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन परिसर में फलदार वृक्ष का रोपण किया और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने सामुदायिक भवन का नाम डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा भी की।

कैबिनेट मंत्री ने बताया की सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार “जनता की सरकार, जनता के द्वार” का संकल्प लेकर राज्य सरकार लगातार जनसेवा में कार्यरत है। मंत्री जोशी ने इस अवसर पर डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को भी याद किया और कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो चेतावनी दी थी, एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। वह सिर्फ नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता के लिए दिया गया उनका तेजस्वी संदेश था। मंत्री ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जब भी अवसर मिलता है, सेवा ही करता है। इस दौरान उन्होंने दून विहार क्षेत्र की सीवर लाइन और अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर भी स्थानीय नागरिकों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, अरुण शर्मा, निशा शर्मा, सुरेंद्र राणा, भावना चौधरी, अभिमन्यु कुमार, विजय शर्मा, पूर्व पार्षद संजय नौटियाल, भावना बिष्ट, रेखा राजपूर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(927 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )