» राज्य » उत्तराखंड
चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण से मजबूत होगी स्वास्थ्य सुविधाएं: धन सिंह रावत
Go Back | Yugvarta , Jun 30, 2025 06:04 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image देहरादून :  देहरादून, 30 जून 2025
सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुये राज्य सरकार ने दो और चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत बागेश्वर जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट तथा चमोली जनपद में सीएचसी थराली को उच्चीकृत कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जायेगा। इन दोनों चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण से स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा तंत्र को मजबूत करने और आम लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है। साथ ही सरकार छोटी चिकित्सा इकाईयों

सौगात

*दोनों चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण को सरकार की मंजूरी

को उच्चीकृत कर उन्हें सुविधा सम्पन्न बना रही है, ताकि स्थानीय स्तर पर आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। इसी कड़ी में सरकार ने चिकित्सा इकाईयों के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के तहत जनसंख्या मानकों में शिथिलता देते हुये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट और थराली के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। इन दोनों चिकित्सा इकाईयों को सीएचसी से उप जिला चिकित्सालय बनाया जायेगा। दोनों चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही लोगों को उपचार के लिये दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट का उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकरण होने से स्थानीय लोगों के अलावा पिथौरागढ़ जनपद के सीमावर्ती गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा सीएचसी थराली को उप जिला अस्पताल में उच्चीकृत कर इसे नवीन स्थान कुलसारी में स्थापित किया जायेगा। जिससे चमोली जनपद के तीन विकासखण्डों थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ को सीधा लाभ पहुंचेगा। साथ ही चार धाम यात्रा के लगभग दो लाख तीर्थ यात्री व पर्यटकों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया हो सकेगी।


सीएचसी कपकोट व थराली के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। दोनों चिकित्सा इकाईयों के उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत होने से स्थानीय लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। लम्बे समय से स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सीएचसी के उच्चीकरण की मांग की जा रही थी, जिसे राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है।- *डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(927 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )