» मनोरंजन
'सार्वभौमिक भाषा है संगीत, इसे बांधना सही नहीं': शान
Go Back | Yugvarta , May 06, 2025 07:33 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai : 
मुंबई । गायक सोनू निगम का कन्नड़ विवाद सुर्खियों में छाया हुआ है। गीतकार प्रसून जोशी के बाद अब गायक शान ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। शान ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान सोनू निगम का समर्थन करते हुए कहा कि संगीत सीमाओं से परे एक सार्वभौमिक भाषा है, इसे किसी भी सीमा में बांधना सही नहीं है। एक म्यूजिक इवेंट में पहुंचे शान ने लोगों से धैर्य रखने की बात कही। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें भी ऐसी ही चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिस पर विवाद भी हुआ था।
शान का मानना है कि किसी भी कलाकार से दूसरी भाषाओं में प्रदर्शन करने की अपेक्षा करना गलत है। सोनू निगम विवाद के बारे में पूछे जाने पर शान ने कहा, "मेरे साथ भी ऐसी घटना हो चुकी है। दर्शकों को कलाकारों के प्रति सहनशीलता के साथ विनम्र होना पड़ेगा, क्योंकि संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है। कई बार हम ऐसे गाने सुनते हैं जिनकी भाषा हमें समझ में नहीं आती। लेकिन गाना सुनने के बाद हमें एक अलग खुशी महसूस होती है और हम उसे गुनगुनाते हैं। संगीत का क्षेत्र बहुत बड़ा है।"
उन्होंने कहा, "अगर आप किसी इवेंट के लिए गायक का चयन करते हैं तो आपको पता होगा कि वह किस भाषा में ज्यादातर गाने गाता है, फिर उससे दूसरी भाषा में जबरदस्ती गाना गाने के लिए कहना सही नहीं है। मैं यह बात केवल कर्नाटक के लिए नहीं कह रहा हूं, इसका संबंध पूरे देश से है। यह कोई नई बात नहीं है। ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और हमें इस बारे में विचार करना पड़ेगा।"
इससे पहले सोनू निगम विवाद पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष गीतकार और पटकथा लेखक प्रसून जोशी भी अपनी राय रख चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय समाज में भाषा वह कड़ी है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती है। जोशी से गायक सोनू निगम के खिलाफ दर्ज एफआईआर और विवाद पर उनकी राय पूछी गई, तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि यह विवाद कैसे शुरू हुआ। मैंने इसे फॉलो भी नहीं किया है। मुझे लगता है कि मैं खुद को ऐसी किसी भी चीज से दूर रखता हूं जो मेरे देश की विविधता में बाधा डालती है। मेरा मानना है कि हमारी विविधता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(926 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(482 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )