» देश
MAA YAMUNA SWACHATA ABHIYAN DELHI-दिल्ली के स्कूलों में चलेगा 'मां यमुना स्वच्छता अभियान', मंत्री प्रवेश वर्मा ने शिक्षा मंत्री को लिखी चिट्ठी
Go Back | Yugvarta , Apr 27, 2025 11:39 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DELHI : 
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के पुनर्जीवन के लिए एक बड़ी पहल करते हुए राजधानी के स्कूलों में “माँ यमुना स्वच्छता अभियान” शुरू करने का निर्णय लिया है. इस अभियान की पहल दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने की है.

उन्होंने शिक्षा मंत्री आशीष सूद को पत्र लिखकर इस विशेष अभियान को दिल्ली के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में लागू करने का आग्रह किया है.


मंत्री प्रवेश वर्मा
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में यमुना नदी के महत्व के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें स्वच्छता आंदोलन से जोड़ना है. मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि अगर यमुना को सच में पुनर्जीवित करना है तो यह एक जन आंदोलन बनाना होगा, जिसमें खासकर बच्चों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. बच्चे न केवल जागरूकता का संदेश फैलाएंगे बल्कि भविष्य के लिए एक संवेदनशील समाज भी तैयार करेंगे.


मंत्री प्रवेश वर्मा ने लिखी चिट्ठी
इस मौके पर प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, “यमुना केवल एक नदी नहीं है, बल्कि दिल्ली की जीवनरेखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेते हुए हम ‘माँ यमुना स्वच्छता अभियान’ के जरिये बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जोड़ रहे हैं. अगर हम आज अपने बच्चों को नदी और पर्यावरण के महत्व के बारे में शिक्षित करते हैं तो कल वे जागरूक नागरिक बनकर स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. यमुना की स्वच्छता के बिना दिल्ली का भविष्य अधूरा है.”

इस पहल में दिल्ली जल बोर्ड बनेगा भागीदार: दिल्ली जल बोर्ड इस पहल के तहत शिक्षा निदेशालय के साथ मिलकर स्कूलों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री, जागरूकता सामग्री और अन्य संसाधनों का सहयोग प्रदान करेगा. स्कूलों को सलाह दी जाएगी कि वे इन गतिविधियों को अपने स्कूल कैलेंडर में शामिल करें और छात्रों को प्रेरित करें कि वे स्वच्छता और जल संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाएं.


यमुना सफाई के लिए स्कूलों में चलाया जाएगा अभियान
सरकार को उम्मीद है कि इस अभियान के माध्यम से दिल्ली के लाखों बच्चे न केवल खुद जागरूक बनेंगे, बल्कि अपने परिवार और आस-पड़ोस में भी स्वच्छता और नदी संरक्षण का संदेश प्रसारित करेंगे. “माँ यमुना स्वच्छता अभियान” दिल्ली में एक नई सोच और एक नया बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.

“माँ यमुना स्वच्छता अभियान” के तहत दिल्ली के स्कूलों में यह गतिविधियां कराई जाएंगी.
निबंध लेखन प्रतियोगिता: स्वच्छ यमुना के महत्व पर.
चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिता: अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से
भाषण, वाद-विवाद और नुक्कड़ नाटक: जल प्रदूषण और संरक्षण जैसे विषयों पर.
स्वच्छ यमुना प्रतिज्ञा और जागरूकता वॉक: व्यवहारिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए
सांस्कृतिक कार्यक्रम: स्कूलों के वार्षिक उत्सवों में यमुना थीम पर प्रस्तुति
साथ ही, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने “माँ यमुना स्वच्छता अभियान” के तहत एनडीएमसी के स्कूलों के लिए एनडीएमसी चेयरमैन को, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आने वाले एमसीडी के स्कूलों के लिए एमसीडी कमिश्नर को, और केंद्रीय विद्यालयों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को भी पत्र लिखा है, ताकि इन विद्यालयों को भी इस अभियान से जोड़ा जा सके.
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
शिक्षा विभाग में स्थायित्व पर जोर: अंतर्जनपदीय
हेलीकॉप्टर हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी की सीधी
स्वस्थ तन मन का आधार है योग
भारत-चीन के बीच संबंधों को स्थिर करने,
वर्दीधारी ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाएंगे, जीवन
Uttar Pradesh completes annual wildlife census; final
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(739 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(413 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(350 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(343 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(342 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(321 Views )