» उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्थल भी होंगे योगमय
Go Back | Yugvarta , Jun 15, 2025 07:00 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
लखनऊ, 15 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की तैयारियां पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी योग दिवस को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ते हुए ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। गोरखपुर के गोरखधाम मंदिर, प्रयागराज के त्रिवेणी संगम, सीतापुर के नैमिषारण्य चक्र तीर्थ और वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम जैसे धार्मिक स्थलों पर भी सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। यही नहीं,लखनऊ के राजभवन और मथुरा के प्रेम मंदिर में भी योग से जुड़ी गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील और जिले के ऐतिहासिक स्थलों पर भी योग सत्र आयोजित होंगे। 15 जून से योग सप्ताह की शुरुआत के साथ पूरे प्रदेश में जनपद एवं राज्य स्तर पर अनेक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इस दौरान प्रतिभागियों को योग प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।

स्कूल-कॉलेज से लेकर जेल और झुग्गियों तक पहुंचेगा योग
16 जून को स्कूलों और महाविद्यालयों में योगासन के साथ-साथ पोस्टर, भाषण, निबंध, प्रश्नोत्तरी और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
17 जून को ‘आयुष ग्राम योग दिवस’ के तहत ग्राम पंचायतों में योग सत्र और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होंगे।
18 जून को विशेष वर्ग—जैसे दिव्यांग, कैदी, अनाथालयों और झुग्गीवासियों के लिए भी योग कार्यक्रम तय हैं।
19 जून को सरकारी और कॉर्पोरेट दफ्तरों में सामूहिक योगाभ्यास होगा।
20 जून को महिला स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए छात्राओं, गर्भवती, प्रौढ़ और कामकाजी महिलाओं के लिए योग सत्र होंगे।
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन लॉन, रेजीडेंसी और सभी जिला मुख्यालयों पर सामूहिक योगाभ्यास आयोजित होगा। इसी दिन जनपद और राज्य स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रतियोगिताएं और पुरस्कार
राज्य व जनपद स्तर पर निबंध, स्लोगन, चित्रकला और योगासन प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। 16 जून को शाम 5 बजे तक http://iyd2025.com पोर्टल पर प्रविष्टियां ली जाएंगी। 21 जून को मुख्य आयोजन के बाद इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार 2,100 रुपए और पंचम पुरस्कार पुरस्कार 1,100 रुपए का होगा। जनपद स्तर पर पुरस्कार वितरण हेतु सभी 75 जिलों को 2.63 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि आवंटित कर दी गई है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
यूपी में परिवर्तनकारी युग के लिए अमित
शिक्षा विभाग में स्थायित्व पर जोर: अंतर्जनपदीय
हेलीकॉप्टर हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी की सीधी
स्वस्थ तन मन का आधार है योग
भारत-चीन के बीच संबंधों को स्थिर करने,
वर्दीधारी ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाएंगे, जीवन
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(740 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(414 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(350 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(343 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(343 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(322 Views )