» देश
अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए अभी तक मैच नहीं
Go Back | Yugvarta , Jun 15, 2025 12:11 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Ahamdabad : 
अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में निधन हो गया था। 3 दिन बाद भी विजय रूपाणी का डीएनए मैच नहीं हुआ है। रविवार को अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर रजनीश पटेल ने डीएनए टेस्ट प्रक्रिया को लेकर पूरी जानकारी दी।

डॉक्टर रजनीश पटेल ने बताया कि अभी तक 31 लोगों के डीएनए मैच हो गए हैं, जिनमें से 12 डेड बॉडी जा चुकी हैं। डॉक्टर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक मैच नहीं हुआ है। जैसे ही मैच होगा, बता दिया जाएगा।
विजय रूपाणी एयर इंडिया की उसी फ्लाइट में थे, जो अहमदाबाद में लंदन के लिए रवाना होने से कुछ मिनट बाद क्रैश हुई। प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोग मारे गए। प्लेन दुर्घटना में सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा। दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया।
इसके पहले अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया तेजी से जारी है और राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
राकेश जोशी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में 250 से अधिक डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवकों की टीम ने तत्काल राहत और इलाज की कमान संभाली, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकीं। घायलों का समय पर इलाज सुनिश्चित किया गया और मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल मिलान का कार्य फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से किया जा रहा है।
विमान हादसे के बाद शहर के सिविल अस्पताल में पीड़ित यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने सहायता के लिए 10 विशेष नंबर जारी किए हैं - 9429915911, 9429916096, 9429916118, 9429916378, 9429916608, 9429916622, 9429916682, 9429916758, 9429916771, और 9429916875 शामिल हैं। परिजनों को अस्पताल के डी2 ब्लॉक स्थित कंट्रोल रूम में व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना होगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
शिक्षा विभाग में स्थायित्व पर जोर: अंतर्जनपदीय
हेलीकॉप्टर हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी की सीधी
स्वस्थ तन मन का आधार है योग
भारत-चीन के बीच संबंधों को स्थिर करने,
वर्दीधारी ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाएंगे, जीवन
Uttar Pradesh completes annual wildlife census; final
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(739 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(413 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(350 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(343 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(342 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(321 Views )