» देश
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर बिना उकसावे के फायरिंग की, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Go Back | Yugvarta , Apr 27, 2025 11:34 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image JAMMU : 
श्रीनगर। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "26-27 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तान सेना ने कई चौकियों से तूतमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। हमारे सैनिकों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।"

पाकिस्तानी सेना ने 24 अप्रैल को भी नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी भी की थी। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

बता दें कि आतंकवादियों द्वारा पहलगाम के बैसरन मैदान में 26 नागरिकों की नृशंस हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव नए स्तर पर पहुंच गया है। पूरा देश आतंकवादियों के इस कायराना कृत्य से आक्रोशित है। पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों, उनके हैंडलर्स और समर्थकों का पीछा किया जाएगा और दुनिया के किसी भी कोने में उनसे बदला लिया जाएगा।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को श्रीनगर में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की थी। उपराज्यपाल ने सेना से कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को पकड़ने के लिए वह हरसंभव बल का प्रयोग करे।

शनिवार को गांदरबल जिले में दो मकान ध्वस्त कर दिए गए, जिनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी का था और दूसरा एक संदिग्ध आतंकवादी का था। आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त करना, आतंकवाद का मुकाबला करने और संभावित खतरों को दूर करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा जारी प्रयासों का हिस्सा है।

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब तक घाटी में आतंकवादियों के पांच घर ध्वस्त किए जा चुके हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुंबई इंडियंस की लगातार पांचवीं जीत, बुमराह
Shahjahanpur gets India’s first night-landing airstrip, fighter
उत्तराखंड : राइफलमैन समीर आले के पार्थिव
उत्तराखंड : चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों
कार्यरत अस्थायी/आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाओं पर नहीं
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने उच्च हिमालयी
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3475 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1133 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1095 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(977 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(952 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(886 Views )