» उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh : रानी मिस्त्रियों से मजबूत होगी गांवों की नींव, योगी सरकार दे रही प्रशिक्षण
Go Back | Yugvarta , Apr 17, 2025 06:37 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
लखनऊ, 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार अब नारी शक्ति को गांवों के आवास निर्माण की मजबूत नींव बनाने की दिशा में अग्रसर है। 'रूरल मेसन ट्रेनिंग' कार्यक्रम के तहत ग्रामीण राजमिस्त्रियों, खासकर महिलाओं को प्रशिक्षित कर उनकी कुशलता और दक्षता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा रहा है। इस अभियान से न केवल रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं, बल्कि महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की नई कहानी भी लिखी जा रही है। पहले पुरुषों के वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में अब महिलाएं भी अपने हुनर से पहचान बना रही हैं। यह पहल बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समानता और उत्थान के सपनों को साकार करने की दिशा में भी योगदान दे रही है।

रानी मिस्त्रियों के जरिए प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में नारी शक्ति को मिल रही मजबूती-
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बन रहे घरों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए ग्राम्य विकास विभाग ने अब तक 45,000 से अधिक पुरुष राजमिस्त्रियों के साथ-साथ 7,017 महिलाओं (रानी मिस्त्रियों) को प्रशिक्षित किया है। यह पहल नारी शक्ति को सामने ला रही है, जहां अब महिलाएँ भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूत आवास निर्माण में योगदान दे रही हैं। इनको बकायदा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके बाद इन रानी मिस्त्रियों को सर्टिफिकेशन मिलता है, जिससे वे बड़े निर्माण परियोजनाओं और एजेंसियों में काम पा रही हैं, साथ ही बेहतर मजदूरी भी अर्जित कर रही हैं।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के जरिए महिलाओं को किया जा रहा है प्रशिक्षित-
ग्रामीण क्षेत्रों में कुशल राजमिस्त्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के ग्रामीण राजमिस्त्री अर्हता पैक (क्यूपी) के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। जो पहले से राजगीरी का काम करते हैं, उन्हें 15 दिन का और नए प्रशिक्षुओं को 45 दिन का व्यापक प्रशिक्षण दिया जाता है। यह प्रशिक्षण न केवल तकनीकी कौशल सिखाता है, बल्कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बढ़ाने में भी सहायक है।

रानी मिस्त्रियों का प्रशिक्षण महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम-
रानी मिस्त्रियों का प्रशिक्षण महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। पहले पुरुषों के वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में अब महिलाएं भी अपने हुनर से पहचान बना रही हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहा है और उनके परिवारों के उत्थान में योगदान दे रहा है। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा चिन्हित इच्छुक व्यक्तियों, विशेष रूप से महिलाओं को इस अवसर से जोड़ा जा रहा है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मददगार साबित हो रहा है।

प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों की बढ़ती संख्या से निर्माण कार्यों में आई तेजी-
प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों की बढ़ती संख्या से निर्माण कार्यों में तेजी आई है। लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। इन कुशल मिस्त्रियों की सेवाएं न केवल सरकारी योजनाओं में, बल्कि निजी क्षेत्र में भी मांग में हैं, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही, प्रशिक्षित रानी मिस्त्रियों की भागीदारी से आवासों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जो ग्रामीण परिवारों के लिए सुरक्षित और टिकाऊ आवास सुनिश्चित कर रही है। रूरल मेसन ट्रेनिंग सीएम योगी के ग्रामीण परिवारों के समग्र विकास के विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नारी शक्ति को सामने लाकर यह योजना न केवल आवास निर्माण को मजबूत कर रही है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मविश्वास और सम्मान भी दे रही है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : चमोली जिले में सड़क हादसे
उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को नई गति
बिहार में महिला सशक्तिकरण की नई पहल:
उत्तराखंड: सीएम धामी ने अवैध विदेशी नागरिकों
उत्तराखंड : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय
चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3462 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1119 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1082 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(962 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(939 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(873 Views )