» राज्य » उत्तराखंड
विकसित भारत बनाने में योग की बड़ी भूमिका : रेखा आर्या
Go Back | Yugvarta , Apr 11, 2025 05:50 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image देहरादून :  देहरादून 11 अप्रैल : खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक ओएनजीसी में आयोजित 11वें दून योग महोत्सव में प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। यह आयोजन दून योगपीठ द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग हमारे जीवन में किस तरह गहराई से निहित है, पहले हमारे देश के ज्यादातर लोग खुद भी इससे परिचित नहीं थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व भर में योग की ऐसी अलख जगाई है कि अब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डेढ़ सौ से ज्यादा देशों में इसे उत्सव की तरह

11वें दून योग महोत्सव के विजेताओं को किया सम्मानित

मनाया जाता है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि योग के जरिए भारत की संस्कृति और परंपरा दुनिया के कोने-कोने में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट भी योग और खेल के माध्यम से बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करेगा। खेल मंत्री ने कहा कि हमारा युवा योग और खेलों में नियमित रूप से शामिल होगा तो देश का मानव संसाधन स्वस्थ रहेगा, और मानव संसाधन स्वस्थ होगा तो यह भारत को विकसित देश बनाने में बड़ा योगदान करेगा। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद लोगों से अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन एक घंटा योग और खेलों को देकर शरीर को स्वस्थ रखने का आह्वान किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वे राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश सरकार ने योग को एक खेल प्रतियोगिता के रूप में शामिल कराया और खेल की दुनिया में योग को नयी पहचान दी। मंत्री ने महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न योग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया।

इस अवसर पर दून योग पीठ के संस्थापक आचार्य विपिन जोशी, महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता मंमगाई, महायोगी जितानंद महाराज, मथुरा दत्त आदि मौजूद रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
बिहार में महिला सशक्तिकरण की नई पहल:
उत्तराखंड: सीएम धामी ने अवैध विदेशी नागरिकों
उत्तराखंड : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय
चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई
Harshita Kejriwal / आज अरविंद केजरीवाल की
मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3462 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1119 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1082 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(962 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(937 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(873 Views )