Lucknow : भोजपुरी यूनियन फ़िल्म अकादमी की ओर से 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘गोल्डन वीमेन अवॉर्ड 2025’ का आयोजन किया गया। यह सम्मान उन विशिष्ट महिलाओं को प्रदान किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से आईं इन महिलाओं को कला, खेल, फैशन, शिक्षा और पत्रकारिता सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
‘गोल्ड’ हमेशा से महिलाओं की पसंद रहा है, और महिलाएं स्वयं भी स्वर्ण से कम नहीं हैं। इसी भावना के साथ ‘गोल्डन वीमेन’ सम्मान से नवाज़ी गईं महिलाओं के चेहरे पर स्वर्णिम मुस्कान खिल उठी, जो अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनी।
मुख्य अतिथि शाश्वत तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि आज की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब वह समय नहीं रहा जब महिलाएं पुरुषों पर निर्भर थीं, बल्कि अब पुरुष भी कई मामलों में महिलाओं पर निर्भर हो रहे हैं। आज की महिलाएं घर और दफ्तर दोनों को सफलतापूर्वक संभाल रही हैं।
भोजपुरी यूनियन फ़िल्म अकादमी के अध्यक्ष विक्रम राव ने बताया कि उनकी संस्था वर्षों से महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 100 महिलाओं को सम्मानित कर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रखेंगे।
जिनको अलग अलग क्षेत्र में सम्मानित किया गया वो इस प्रकार से है
नीमा पंत, पेशे से डॉक्टर,
एकता, पेशे से कवियत्री
राशि, पेशे से मॉडल
एलिसा, पेशे से मेकअप आर्टिस्ट
सुनीता त्रिवेदी, सोशल वर्कर
प्रियम, हाउस मेकर
रूपाली मुखर्जी त्रिवेदी, पेशे से पत्रकार
तमन्ना फरीदी, पेशे से पत्रकार, कौशर जहां, पेशे से पत्रकार , रूही,प्रियंका,डॉ, आभा दीक्षित, गरिमा कपूर,तान्या, नीलू, हुमा आफरीन, अलका, पूर्णिमा मिश्रा, अंकिता सिंह रूचि सिंह, मधु सिंह, रागिनी जायसवाल, रत्ना प्रिय, श्वेता, जीवा सिंह, रूही |