» देश
विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने महाकुंभ में विदेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया
Go Back | Yugvarta , Feb 03, 2025 06:32 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Prayagraj : 
प्रयागराज। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने यहां महाकुंभ मेले का दौरा करने आए 110 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न देशों के मिशनों के प्रमुख, उनके जीवनसाथी और 71 देशों के राजनयिक शामिल थे।
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मिशन प्रमुखों, मिशन प्रमुखों के जीवनसाथी और 71 देशों के राजनयिकों सहित 110 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस समूह का नेतृत्व राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने किया। जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल की विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम की यात्रा को एक अतुल्य आध्यात्मिक अनुभव बताया।
अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान, रूस, यूक्रेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, मलेशिया, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, स्विट्जरलैंड और थाईलैंड जैसे विभिन्न देशों के राजनयिकों ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई और महाकुंभ मेला में अखाड़ों की परंपराओं और आध्यात्मिक संस्कृति को करीब से महसूस किया।
वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में विदेशी राजनयिकों का स्वागत किया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन में अब तक 35 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री भाग ले चुके हैं और 26 फरवरी तक यह संख्या 45 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा मैं आप सभी का महाकुंभ मेला 2025 में स्वागत करता हूं। यह खुशी का क्षण है कि सदी का सबसे बड़ा आयोजन प्रयागराज में आयोजित किया गया है। आपका आना हमें और अधिक प्रोत्साहित करता है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Delhi Election 2025: 70 सीटों के लिए
Milkipur Assembly Bypoll: अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा
PM Modi in Mahakumbh:: त्रिवेणी संगम में
PM Modi पहुंचे प्रयागराज, आज महाकुंभ में
दिल्ली विधानसभा चुनाव : 70 सीटों पर
हेरा फेरी 3 में नजर आ सकती
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3394 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1047 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(998 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(879 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(857 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(801 Views )