एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास महाकुंभ में किन्नर अखाड़े से ली दीक्षा .
Go Back |
Yugvarta
, Jan 24, 2025 06:14 PM 0 Comments
0 times
0
times
प्रयागराज महाकुंभ नगर :
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी संन्यासी बन चुकी हैं. उन्होंने किन्नर अखाड़े से दीक्षा ली है. अब वो एक नए नाम से जानी जाएंगी. महामंडेलश्वर स्वामी जय अंबानंद गिरी के सानिध्य में वो महामंडेलश्वर बनेंगी.
ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की ढेरों फिल्मों में काम किया है. हालांकि, लंबे समय से वो फिल्मों से दूर हैं. अब वो संन्यासी बन चुकी हैं. उन्होंने किन्नर अखाड़े से दीक्षा ली है. उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग अपनाते हुए प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़े में संन्यास की दीक्षा ली है. उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया गया है.
किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और जूना अखाड़ा की महामंडेलश्वर स्वामी जय अंबानंद गिरी के सानिध्य में ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनेंगी