» science
इसरो ने एक बार फिर रचा इतिहास, अंतरिक्ष में स्पाडेक्स उपग्रहों की डॉकिंग प्रक्रिया में मिली सफलता
Go Back | Yugvarta , Jan 16, 2025 07:25 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DELHI : 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया. दरअसल, गुरुवार को इसरो ने स्पेस डॉकिंग एक्सरसाइज मिशन (SpaDeX) के जुड़े दो सैटेलाइट की अंतरिक्ष में डॉकिंग प्रक्रिया को पूरा कर लिया. इस प्रक्रिया में सफलता के साथ ही भारत उन चार देशों की सूची में शामिल हो गया. जिनके पास अंतरिक्ष में दो उपग्रहों को डॉक करने की तकनीकी उपलब्ध है. बता दें कि अब तक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के पास ये तकनीकी उपलब्ध थी. लेकिन अब इस सूची में भारत भी शामिल हो गया है.

स्पाडेक्स मिशन में मिली सफलता को लेकर इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट किया. जिसमें इसरो ने लिखा, “भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है. सुप्रभात भारत, इसरो के स्पेडेक्स मिशन ने ‘डॉकिंग’ में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. इस क्षण का गवाह बनकर गर्व महसूस हो रहा है.”

बता दें कि इसरो ने इससे पहले भी दो बार डॉकिंग की कोशिश की लेकिन उसमें तकनीकी समस्याओं के चलते सफलता नहीं मिली. इसरो 7 और 9 जनवरी को दो बार डॉकिंग की कोशिश की थी. उसके बाद 12 जनवरी को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने सैटेलाइट को 15 मीटर और 3 मीटर की दूरी तक लाने में सफलता हासिल कर ली थी. उसके बाद इसरो ने कहा था कि, “15 मीटर और फिर 3 मीटर तक की दूरी को सफलतापूर्वक तय कर लिया गया. इसके बाद सैटेलाइट्स को सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया. डेटा का विश्लेषण करने के बाद डॉकिंग प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा.”

बता दें कि इसरो ने अपने स्पाडेक्स मिशन को पिछले साल 30 दिसंबर को लॉन्च किया था. इस मिशन में दो छोटे सैटेलाइट- SDX01 (चेसर) और SDX02 (टारगेट) को पृथ्वी की निम्न कक्षा में स्थापित किया गया. इस मिशन का उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन करना है. जिससे इस तकनीकी के माध्यम से अन्य मिशन को सफल बनाया जा सके.
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
India’s Decisive Retaliation : Operation Sindoor targeted
बरसात पूर्व करा लें अधिकाधिक निर्माण कार्य
सुरक्षा के माहौल में ही विकास और
धामी ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया भारत-नेपाल सीमा
सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(269 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(258 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(208 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(187 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(173 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(166 Views )