» राज्य
एयर इंडिया हादसा: मणिपुर के दो केबिन क्रू सदस्यों की मौत, राज्य में छाया शोक
Go Back | Yugvarta , Jun 12, 2025 11:45 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Ahmedabad : 
अहमदाबाद, 12 जून : गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मणिपुर के दो केबिन क्रू सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान थौबल जिले के थौबल अवांग लेइकाई निवासी कोंगरालैतपम नगनथोई शर्मा और चुराचांदपुर जिले के सिंगसन लामनुनथेम के रूप में हुई है। हादसे के बाद मणिपुर में गहरा शोक छा गया है।

उड़ान से ठीक पहले भेजा था आखिरी संदेश-

नगनथोई बीते डेढ़ साल से एयर इंडिया में केबिन क्रू सदस्य के रूप में कार्यरत थीं। वह तीन बहनों में मंझली थीं। हादसे से ठीक पहले, सुबह करीब 11:38 बजे उन्होंने अपनी बहन को एक अंतिम संदेश भेजा था, जिसमें लिखा था, “मैं लंदन जा रही हूं। कुछ ही मिनटों में, हम उड़ान भरेंगे। हम कुछ समय तक बात नहीं कर पाएंगे।” यही उनका आखिरी संदेश साबित हुआ।

परिवार और समाज में गम का माहौल-

दुर्घटना की खबर मिलते ही नगनथोई के परिजन और स्थानीय लोग गहरे सदमे में डूब गए। खंगाबोक विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओकराम सुरजाकुमार गुरुवार को नगनथोई के थौबल अवांग लेइकाई स्थित घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “यह मणिपुर के लिए एक अपूरणीय क्षति है। नगनथोई एक होनहार युवती थीं, जिन्होंने अपने परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया था। हम इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं।”

हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या पर आधिकारिक पुष्टि बाकी-

विमान हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है, इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एयर इंडिया ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

बीजे मेडिकल छात्रावास के पास हुआ हादसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें-

यह विमान हादसा अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल के बगल में बने बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास पर हुआ। यह दुर्घटना दोपहर के भोजन के समय हुई, जब छात्रावास की मेस में मेडिकल छात्र मौजूद थे। हादसे के मलबे और असर की तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं, जिससे पूरे देश में शोक और स्तब्धता का माहौल बन गया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand : कमर्शियल संस्थानों के बेसमेंट पार्किंग
Uttrakhand : आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम
हेड कोच गौतम गंभीर की मां को
भारत ने गाजा में तत्काल युद्ध विराम
Gujrat विमान हादसा :AAIB जांच शुरू,
प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(716 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(411 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(350 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(343 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(342 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(321 Views )