» राज्य » उत्तराखंड
जनहित कार्यों की रीढ़ है आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां : रेखा आर्या
Go Back | Yugvarta , Jun 12, 2025 07:14 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image देहरादून :  नई टिहरी, 12 जून। गुरुवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी जनपद में चयनित की गई सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन खेल विभाग के सभागार में किया गया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में पूरे प्रदेश में 6330 आंगनबाड़ी सहायिकाओं और 722 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों यानी कुल मिलाकर 7052 पदों पर भर्ती की है । इनमें से लगभग 700 नियुक्ति टिहरी जनपद में की गई है ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद सिर्फ

जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र*

*प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति

रोजगार का एक माध्यम नहीं बल्कि यह सेवा का एक बड़ा अवसर है। भाजपा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में सर्वाधिक बढ़ोतरी की है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई और इस पूरी प्रक्रिया को सिर्फ 3 महीने के समय में पूरा कर लिया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के रूप में उच्च शिक्षित लड़कियां और महिलाएं आ रही हैं, जिससे निश्चित रूप से विभाग की कार्य क्षमता और कुशलता में बढ़ोतरी होगी।

इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद राठौड़, जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुण अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव आदि उपस्थित रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand : पालीहाउस निर्माण के कार्य को
Uttrakhand : शिक्षकों के स्थानांतरण-प्रमोशन दोनों होंगेः
Uttrakhand : कमर्शियल संस्थानों के बेसमेंट पार्किंग
Uttrakhand : आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम
हेड कोच गौतम गंभीर की मां को
भारत ने गाजा में तत्काल युद्ध विराम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(717 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(411 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(350 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(343 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(342 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(321 Views )