» राज्य » उत्तराखंड
राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग का इवेंट होना गौरव की बात, नर्सरी बनेगा पिथौरागढ़ : रेखा आर्य
Go Back | Yugvarta , Jan 10, 2025 04:22 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image देहरादून :  पिथौरागढ़ 10 जनवरी "पिथौरागढ़ ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बॉक्सर दिए हैं और अब मुझे उम्मीद है कि पिथौरागढ़ बॉक्सरों की नर्सरी बनकर उभरेगा।" यह बात हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर लेलू में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का लोकार्पण करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कही।

शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले पूजन करके बहुउद्देशीय क्रीडा हाल का लोकार्पण किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब खेलों और खिलाड़ियों का युग आ चुका है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि अगर

खेल मंत्री ने हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल का लोकार्पण किया


यहीं पर आयोजित होनी है राष्ट्रीय खेलों की बॉक्सिंग इवेंट

आप खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपको अपने करियर की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश जल्द ही ओलंपिक का आयोजन की दावेदारी में जुटा है और ऐसे में पिथौरागढ़ के लिए राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग का इवेंट यहां होना गौरव की बात है। इससे यहां नई बॉक्सिंग प्रतिभाओं को निखरने की प्रेरणा मिलेगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से कहा कि हमने आधारभूत ढांचा खड़ा करके तैयारी पूरी कर दी है और अब जिम्मेदारी आपके कंधों पर है, आपको अपने हुनर को इस तरह निखारना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपके माता-पिता का नाम हो सके।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने बॉक्सिंग आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया और बहुउद्देशीय हाल तक पहुंचने वाली सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जाधारी राज्यमंत्री गणेश भंडारी, भगवान कार्की आदि मौजूद रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
भाजपा को मिल सकती है पहली महिला
‘Jurassic World: Rebirth’ Roars at Indian Box
I Have No Funds, No Cabinet: Kangana
Trump’s “Anti-American” Jibe at BRICS; Warns of
78 Dead in Himachal Flash Floods; Landslide
Uttrakhand: आउटसोर्स से योग प्रशिक्षकों के 117
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(973 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(470 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(418 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(410 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(403 Views )