उत्तराखंड में बढ़ी वोटरों की संख्या, एक क्लिक में जानें प्रदेश में मतदाताओं से जुड़ी हर जानकारी
Go Back |
Yugvarta
, Jan 06, 2025 07:07 PM 0 Comments
0 times
0
times
Dehradun : उत्तराखंड निवार्चन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश में मतदाताओं से जुड़ी जानकारी दी। जिसमें अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जानकारी दी कि प्रदेश में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।
84 लाख पार पहुंचा मतदाताओं का आंकड़ा
प्रदेश में हैं कुल 11,733 पोलिंग स्टेशन
उत्तराखंड में हैं कुल 83819 दिव्यांग मतदाता
उत्तराखंड में बढ़ी वोटरों की संख्या
उत्तराखंड निवार्चन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि प्रदेश में वोटरों की संख्या बढ़ी है। उत्तराखण्ड में विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत एक जनवरी 2025 की आर्हता तिथि के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग ने नई मतदाता सूची का अंतिम
84 लाख पार पहुंचा मतदाताओं का आंकड़ा
प्रदेश में हैं कुल 11,733 पोलिंग स्टेशन
उत्तराखंड में हैं कुल 83819 दिव्यांग मतदाता
प्रकाशन कर दिया है। प्रदेश में विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के सम्बंध में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि एक जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर छह जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 84,29459 मतदाता शामिल हैं।
84 लाख पार पहुंचा मतदाताओं का आंकड़ा
प्रदेश में मतदाताओं का आंकड़ा 84 लाख पार पहुंच गया है। प्रदेश में कुल 84,29459 मतदाता हैं जिसमें 43,64667 पुरुष मतदाता, 40,64488 महिला मतदाता और 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 89812 है। जिसमें 87103 पुरुष और 2709 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं।
प्रदेश में हैं कुल 11,733 पोलिंग स्टेशन
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश में कुल 11733 पोलिंग स्टेशन हैं। जिसमें 3,462 शहरी क्षेत्रों में हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 8271 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 18-19 आयुवर्ग में 144400, 20-29 आयुवर्ग में 1627026, 30-39 आयुवर्ग में सबसे अधिक 2267477, 40-49 आयुवर्ग में 1779879, 50-59 आयुवर्ग में 1233140, 60-69 आयुवर्ग में 780598, 70-79 आयुवर्ग में 434870 और 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 162069 मतदाता शामिल हैं।
उत्तराखंड में हैं कुल 83819 दिव्यांग मतदाता
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 83819 है। जिसमें 51877 पुरुष, 31938 महिला और चार थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार प्रदेश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 68112 मतदाता हैं। जिसमें 83819 पुरुष, 27905 महिला और दो थर्ड जेंडर शामिल हैं।