» उत्तर प्रदेश
सुरक्षित महाकुम्भ : महिलाओं की सुरक्षा के लिए संगम पर बनाई जा रहीं 12 स्पेशल यूनिटें
Go Back | Yugvarta , Dec 12, 2024 09:37 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mahakumbhnagar : 
महाकुम्भनगर, 12 दिसंबर : महाकुम्भ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गुरुवार को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भनगर पहुंचे और सभी जरूरी तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संगम पर श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों को विधिवत पूजा पाठ करने के लिए कहीं भटकना न पड़े, इसके लिए यहां पर ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा मौजूद रहेंगे।

चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था-
एसडीएम महाकुम्भनगर, अभिनव पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस बार महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। संगम स्नान के दौरान देश-विदेश से आने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिहाज से संगम पर 12 स्पेशल यूनिटें बनाई जा रही हैं। इन यूनिटों की लंबाई 25 मीटर और 6 मीटर चौड़ाई होगी। इस यूनिट में चेंजिंग रूम की भी होगी व्यवस्था जिससे स्नान आदि के बाद किसी प्रकार की कोई समस्या न आने पाए।

इसके अलावा संगम से पुरानी और जर्जर नावें हटाई जा रही हैं। इनके स्थान पर फ्लोटिंग जेटी का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही उसे आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रकार के फूलों से सजाया जा रहा है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
महाकुम्भ-2025: 16 जनवरी से शुरू होगा 'संस्कृति
School Holidays: यूपी में भीषण ठंड का
निजी बसों की सवारियों को भी मिले
मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के
Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह को बेड
बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3375 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1014 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(971 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(852 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(827 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(778 Views )