» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
धनतेरस मानाने के पीछे क्या है मान्यता , क्या है इसकी मान्यता, क्या-क्या खरीदना होगा शुभ?
Go Back | Yugvarta , Oct 17, 2024 09:23 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
धनतेरस हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस साल धनत्रयोदशी 29 अक्टूबर को पड़ रही है। शास्त्र अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर जी की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है, कि धन्वंतरि जी भगवान विष्णु के अवतार हैं। मान्यताओं के अनुसार, अगर इस दिन सच्चे दिल से विष्णु अवतारी धन्वंतरि और कुबेर पूजा की जाए, तो जीवन में स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याएं कभी परेशान नहीं करती है।

इसलिए मनाया जाता है धनतेरस का पर्व
शास्त्रों में वर्णित कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। जिस तिथि को भगवान धन्वंतरि समुद्र से निकले, वह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी। भगवान धन्वंतरि समुद्र से कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है। भगवान धन्वंतरि को विष्णु भगवान का अंश माना जाता है और इन्होंने ही पूरी दुनिया में चिकित्सा विज्ञान का प्रचार और प्रसार किया। भगवान धन्वंतरि के बाद माता लक्ष्मी दो दिन बाद समुद्र से निकली थीं इसलिए उस दिन दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इनकी पूजा-अर्चना करने से आरोग्य सुख की प्राप्ति होती है।

पूजा विधि
1.स्नान और शुद्धता: इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और साफ वस्त्र धारण करना चाहिए।
2.पूजा सामग्री: पूजा के लिए एक थाल में दीपक, फूल, मिठाई, चढ़ावा और सोने-चांदी के बर्तन रखें।
3.माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा: लक्ष्मी जी और कुबेर जी की तस्वीर या मूर्ति के सामने दीप जलाएं और उनकी आरती करें।
4.धन्वंतरि की पूजा: इस दिन भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है। उन्हें औषधियों और नंदनी व्रत का भोग अर्पित किया जाता है।

खरीदारी के लिए उपयुक्त चीजें
1.सोना और चांदी: इस दिन सोने या चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है।
2.बर्तन: बर्तन खरीदना भी इस दिन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। खासकर, स्टील, पीतल या तांबे के बर्तन।
3.ऑटोमोबाइल: नई कार या बाइक की खरीदारी भी इस दिन की जाती है।

उपहार और शुभकामनाएं
धनतेरस पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और उपहार देते हैं। परिवार के सदस्यों के लिए विशेष व्यंजन बनाना भी एक परंपरा है।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Ek Diya Prabhu Shri Ram Ke Naam’
महाकुंभ में चुस्त-दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था…..
उत्तर भारत की पहली फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी खोलने
हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में
India vs New Zealand 1st Test Day
जीवन से तनाव को निकाल फेंकने में
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3283 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(847 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(832 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(750 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(717 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(679 Views )