» प्रमुख समाचार
हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम : बीजेपी की 27 और कांग्रेस की 24 सीटों पर जीत,मोदी ने नायब सैनी को दी बधाई
Go Back | Yugvarta , Oct 08, 2024 09:13 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
चंडीगढ । हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं। रुझानों में साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी को फोन कर बधाई दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''भाजपा तीसरी बार हरियाणा की सेवा के लिए तैयार है।''
हरियाणा में भाजपा कीर्तिमान रचने जा रही है। रुझानों में राज्य में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। रुझानों में भाजपा बहुमत का आकंड़ा पार कर चुकी है।

कांग्रेस पार्टी ने 24 सीट पर जीत दर्ज कर ली है जबकि 11 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी की 27 सीटों पर जीत हो गई है 23 सीटों पर आगे चल रही है । जबकि अन्य 3 पर आगे चल रही है। आपको बता दे कि 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था।जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने जीत दर्ज कर ली है।

नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव जीते गए हैं। उन्हें 16,054 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई है। सीएम सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह को शिकस्त दी।

हरियाणा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई। 'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है।''

उन्होंने आगे लिखा, ''नेशन फर्स्ट भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणा वासियों का हार्दिक अभिनंदन।''

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''किसानों और जवानों ने भर दी हुंकार, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार प्रचंड जीत पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(926 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )