» राज्य » उत्तराखंड
निराश्रित बच्चों के आत्मनिर्भर भविष्य की नींव रख रहा महिला कल्याण विभाग
Go Back | Yugvarta , Oct 08, 2024 07:38 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 8 अक्टूबर : महिला कल्याण विभाग द्वारा 08 अक्टूबर, 2024 को संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित एक विशिष्ट कार्यक्रम में निराश्रित और दिव्यांग बच्चों के हौसलों को नए पंख लगते हुए देखा गया। इस कार्यक्रम में ऐसे बच्चों ने हिस्सा लिया, जिन्हें परिवार ने दिव्यांगता या विपरीत परिस्थितियों के कारण परित्याग कर दिया था। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाली माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या (महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग) ने बच्चों के साथ संवाद किया और उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा से प्रेरणा प्राप्त की।

कार्यक्रम का उद्देश्य उन बच्चों का सम्मान करना था जो राजकीय या स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से पुनर्वासित हुए और आज आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। महिला कल्याण विभाग के निदेशक श्री प्रशांत आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकांश बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं या विभिन्न व्यावसायिक कोर्स (जैसे बी.टेक, बी.एस.सी, बी.बी.ए, जी.एन.एम, योगा में डिप्लोमा, ब्यूटीशियन कोर्स, कंप्यूटर कोर्स) कर रहे हैं। विभाग की योजनाओं के माध्यम से 104 किशोर-किशोरियों को अब तक पुनर्वासित किया जा चुका है।

कविता और प्रीति की प्रेरणादायक कहानियाँ
कार्यक्रम में कविता और प्रीति जैसी बच्चियों की प्रेरक कहानियाँ सामने आईं।

कविता, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग है, 10 वर्ष की उम्र में बालिका निकेतन, देहरादून में आई थी। परिवार के परित्याग के बाद, कविता का पालन-पोषण संस्थान में हुआ और अब वह शिशु सदन में केयरटेकर के रूप में सम्मानजनक जीवन जी रही है।

प्रीति, जो मानसिक रूप से आंशिक दिव्यांग है, को 12 वर्ष की उम्र में बालिका निकेतन, देहरादून में प्रवेश कराया गया था। आज वह बालिका निकेतन में केयरटेकर के रूप में कार्यरत है और बड़ी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।

इन दोनों बच्चियों ने समाज द्वारा अस्वीकार किए जाने के बावजूद, अपने हौसले और मेहनत से एक सफल जीवन की ओर कदम बढ़ाया है।

दूसरे निराश्रित बच्चों की प्रेरक सफलता की कहानियाँ

1. संजना: देहरादून बालिका निकेतन में रहने वाली संजना, हरिद्वार में पाई गई थी। उत्तराखंड सरकार द्वारा अनाथ बच्चों को क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने से लाभान्वित होकर, संजना अब स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

2. रजनी गोस्वामी: अल्मोड़ा की रजनी, जो बालिका निकेतन में रहती थी, देव संस्कृति विद्यालय से एनीमेशन कोर्स करके अब VFX आर्टिस्ट के रूप में कार्यरत है। रजनी ने हॉलीवुड प्रोजेक्ट "ट्रांसफार्मर" और "छत्रशाल" जैसी फ़िल्मों पर काम किया है।

3. मीना सरन: हरिद्वार में पली-बढ़ी मीना, eMasters in Dental Surgery करके भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत हैं।

कार्यक्रम में बाल देखरेख संस्थाओं के माध्यम से पुनर्वासित कई अन्य बच्चों की सफलता की कहानियाँ भी साझा की गईं। इनमें पोक्सो पीड़ित और विधि विवादित किशोर भी शामिल थे, जो आज आत्मनिर्भर होकर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। इन बच्चों की पहचान गोपनीयता के तहत सुरक्षित रखी गई है।

कार्यक्रम में निदेशक महिला कल्याण प्रशांत आर्य, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता और राजीव नयन तिवारी की उपस्थिति रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Politics News / योगी, राजनाथ सिंह और
इस साल उत्तराखण्ड का राज्य स्थापना दिवस
AAP सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में
केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी उतार सकती है
पाकिस्तान से रवाना हुए विदेश मंत्री जयशंकर,
हरियाणा के सीएम होंगे नायब सिंह सैनी,
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3282 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(842 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(830 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(749 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(716 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(678 Views )