» देश
रेलवे के 11.72 लाख कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, मिलेगा इतने दिनों का बोनस
Go Back | Yugvarta , Oct 03, 2024 09:17 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने इस साल कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस का ऐलान कर दिया है। रेल मंत्रालय ने इस साल अपने कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने की घोषणा की है। रेल मंत्रालय के इस फैसले से रेलवे के 11,72,240 कर्मचारियों को फायदा होगा। केंद्रीय रेल मंत्री ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस का ऐलान करते हुए बताया कि प्रोडक्टिविटी के आधार पर कर्मचारियों को कुल 76 दिनों का बोनस दिया जाना था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की एक अहम मीटिंग में रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस की मंजूरी मिल गई

कर्मचारियों को दिया जाएगा कुल 2029 करोड़ रुपये का बोनस
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे के कुल 11,72,240 कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस के तौर पर कुल 2029 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। रेल मंत्री ने बताया कि कर्मचारियों को दिया जाने वाला ये प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) होगा। अश्विनी वैष्णव ने रेल कर्मचारियों से जुड़े आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 1,19,952 लोगों ने रेलवे जॉइन किया। इसके अलावा, अभी 58,642 कर्मचारियों की भर्ती का प्रोसेस चल रहा है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 31 मार्च, 2024 तक रेलवे के कुल कर्मचारियों की संख्या 13,14,992 थी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Ek Diya Prabhu Shri Ram Ke Naam’
महाकुंभ में चुस्त-दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था…..
उत्तर भारत की पहली फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी खोलने
हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में
India vs New Zealand 1st Test Day
जीवन से तनाव को निकाल फेंकने में
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3282 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(845 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(830 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(749 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(716 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(678 Views )