» देश
Haryana Election 2024 / प्रियंका गांधी पहुंची विनेश के लिए चुनाव प्रचार करने, बोलीं- भाजपा को हटाना है
Go Back | Yugvarta , Oct 02, 2024 09:28 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी बुधवार को हरियाणा पहुंची। इस दौरान उन्होंने 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया और कहा कि यह लड़ाई "दुष्टों, अन्याय और असत्य" के खिलाफ है। दरअसल प्रियंका गांधी जुलाना में अपनी पार्टी की उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने रोजगार, अग्निवीर, किसान कल्याण समेत मुद्दों पर भाषण देते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने हर स्तर पर लोगों के साथ धोखा किया है।
प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि कुरुक्षेत्र की लड़ाई और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई जैसा मौका फिर आ गया है। आज ये लड़ाई आपकी है, जो अन्याय, असत्य और दुष्टों के खिलाफ है। आपको खड़ा होना होगा, अपने अंदर झांकना होगा और देखना होगा कि क्या हो रहा है। प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार केवल मुट्ठीभर उद्योगपतियों के लाभ के लिए काम करती है। उन्होंने आगे कहा कि रोजगार पैदा करने में केदं्र सरकार असमर्थ है, क्योंकि इस सरकार ने सबकुछ अंबानी-अदाणी को दे दिया है।
केंद्र और राज्य सरकार पर प्रियंका गांधी के हमला
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी बंदरगाह, हवाई अड्डे, भूमि बड़े उद्योगपतियों को दे दिए गए हैं। किसानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा नहीं हो सकते हैं। उन्होंने अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद फिर से रोजगार तलाशनी होगी और उन्हें पेंशन भी नहीं मिलेगा। ये वो हैं जो मोदी जी ने आपको दिया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Ek Diya Prabhu Shri Ram Ke Naam’
महाकुंभ में चुस्त-दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था…..
उत्तर भारत की पहली फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी खोलने
हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में
India vs New Zealand 1st Test Day
जीवन से तनाव को निकाल फेंकने में
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3283 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(847 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(832 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(750 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(717 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(679 Views )