» उत्तर प्रदेश
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आकांक्षा समिति का कौशल उन्नयन कार्यक्रम: महिलाओं के लिए बड़ा कदम
Go Back | Yugvarta , Jul 23, 2024 07:08 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
लखनऊ, 23 जुलाई (युगवार्ता न्यूज़ एजेंसी) : मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की धर्मपत्नी और आकांक्षा समिति की अध्यक्षा डॉ. रश्मि सिंह आईएएस के नेतृत्व में, अल्पाहार भोज्यपदार्थ में कार्यरत महिलाओं के लिए कौशल उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के जन शिक्षण संस्थान, गोमती नगर, लखनऊ द्वारा आकांक्षा परिसर में किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत समिति की 20 महिलाओं को असिस्टेंट फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग और प्रिजर्वेशन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस नई पहल का शुभारंभ करते हुए समिति की सचिव प्रियंका प्रियदर्शी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से महिलाओं की कार्य क्षमता का विकास होगा और वे व्यवसायिक रूप से अधिक सक्षम और सबल बन सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि 16 जुलाई 2024 को आकांक्षा समिति की नवनियुक्त अध्यक्षा डॉ. रश्मि सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया और आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने आकांक्षा समिति के कार्यों को प्रदेश के हर जिले तक प्रचारित-प्रसारित करने की इच्छा व्यक्त की और नागरिक समुदाय के लोगों से सकारात्मक योगदान देने की अपील की। उन्होंने महिलाओं के साथ-साथ युवाओं को भी सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाले कार्यक्रमों में शामिल करने पर बल दिया।

आकांक्षा समिति की वर्तमान अध्यक्षा डॉ. रश्मि सिंह एक आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर की मुख्य रेजिडेंट कमिश्नर हैं। उन्हें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत भी किया जा चुका है।

संस्थान के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 180 घंटे के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को राजकीय फल संरक्षण और प्रशिक्षण केंद्र के तकनीकी सहयोग से संचालित किया जाएगा, ताकि महिलाओं को उच्च कोटि का गुणवत्तापरक प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। प्रशिक्षण के उपरांत इन्हें भारत सरकार से प्राप्त ऑनलाइन प्रशिक्षण पूर्ण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो इनके आजीविका उन्नयन में सहायक होगा।

इस अवसर पर समिति की संयुक्त सचिव क्रमशः डॉ. प्रीती चौधरी और ऊषा सिंह ने प्रशिक्षण संबंधी अपने सुझाव प्रस्तुत कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी पन्नालाल तथा समन्वय सहायक कार्यक्रम नीतू सिंह और लेखाकार चंदन सिंह ने किया।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम से महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जो उनके व्यवसायिक और सामाजिक जीवन को नए आयाम देगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Sarojininagar Building Collapse / CM Yogi dispatches
UP News / Yogi govt plans to
UP NEWS / इंटरनेशनल ट्रेड शो में
UP News / मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ
गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर भावविभोर हुए
शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3250 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(789 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(756 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(720 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(685 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(651 Views )