» उत्तर प्रदेश
लंबी दूरी के एक्सप्रेस-वे के साथ ही लिंक एक्सप्रेस-वे का भी जाल बुन रही योगी सरकार
Go Back | Yugvarta , Jul 22, 2024 08:14 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image लखनऊ : 
लखनऊ, 22 जुलाई (युगवार्ता न्यूज़ एजेंसी) : सात साल पहले अच्छी फोर लेन सड़कों के लिए तरसने वाला उत्तर प्रदेश आज आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस-वे (ई-वे) के जरिए द्रुत गति से सूबे के जिलों को आपस में कनेक्ट कर रहा है। प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद बीते सात साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश में यूपी में ई-वे का लंबा जाल बिछ चुका है। इसके साथ ही लिंक ई-वे और संपर्क ई-वे की भी बड़ी शृंखला प्रदेश में कायम हो रही है, जिनके जरिए छोटे जनपदों को भी बड़े ई-वे के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे जहां यात्रा तो आरामदायक होगी ही, साथ ही सफर की देरी भी घटेगी।
प्रदेश में इस वक्त बलिया लिंक ई-वे (131 किमी) के अलावा चित्रकूट लिंक ई-वे (15.20 किमी), आगरा लखनऊ ई-वे से पूर्वांचल ई-वे तक लिंक एक्सप्रेस-वे (61.60 किमी), गंगा एक्सप्रेस-वे से आगरा एक्सप्रेस-वे वाया फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे (93 किमी), यमुना एक्सप्रेस वे से गंगा एक्सप्रेस-वे वाया बुलंदशहर लिंक एक्सप्रेस-वे (84 किमी) निर्माणाधीन या प्रस्तावित हैं। इन लिंक ई-वे के किनारों पर जहां सोलर पार्क डेवलप किये जाएंगे, वहीं इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और जनसुविधा केंद्रों को भी विकसित किया जाएगा।
योगी सरकार प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक्सप्रेस-वे और लिंक एक्सप्रेस-वे का जाल बुन रही है। बात बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे की करें तो यह गाजीपुर से बलिया के बीच की दूरी तय करेगी। इसके लिए 1600 करोड़ रुपए एनएचएआई द्वारा उपलब्ध कराए गये हैं। वहीं चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे जो कि शुरुआत में 4 लेन का होगा और जिसे आगे चलकर 6 लेन का बनाया जाएगा। ये बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को अहमदगंज से जोड़ेगा। वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेस-वे शुरुआत में 6 लेन का होगा, जिसे आगे चलकर 8 लेन का बनाया जाएगा। 61.60 किलोमीटर लंबे इस लिंक एक्सप्रेस-वे की लागत तकरीबन 45 सौ करोड़ रुपए होगी।
इसी प्रकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच वाया फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे भी शुरुआत में 6 लेन का होगा, जिसे आगे चलकर 8 लेन का बनाया जाना है। 93 किलोमीटर लंबे इस लिंक एक्सप्रेस-वे की अनुमानित लागत 65 सौ करोड़ रुपए आंकी गई है। ऐसे ही जेवर एयरपोर्ट से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले बुंदेलखंड लिंक एक्सप्रेस-वे की लंबाई भी 84 किलोमीटर होगी, जिसके निर्माण पर 6 हजार करोड़ की लागत आएगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Sarojininagar Building Collapse / CM Yogi dispatches
UP News / Yogi govt plans to
UP NEWS / इंटरनेशनल ट्रेड शो में
UP News / मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ
गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर भावविभोर हुए
शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3250 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(789 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(756 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(720 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(685 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(651 Views )