» उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण महाअभियान: पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित प्रयास
Go Back | Yugvarta , Jul 20, 2024 09:52 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Fatehpur/Sitapur/Mainpuri : 
-युगवार्ता न्यूज़ एजेंसी
फतेहपुर:उत्तर प्रदेश और देशभर में पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत प्रदेश में एक दिन में लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में, शनिवार को थाना सुल्तानपुर घोष के थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने अपने परिसर में 500 से अधिक वृक्ष रोपित किए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपनी मां की स्मृति में वृक्षारोपण करने का आह्वान किया, जिससे धरती मां को सवारने का संकल्प पूरा हो सके। इस मौके पर थाना स्टाफ, क्षेत्रीय पत्रकार, समाजसेवी और संभ्रांत लोगों ने भी भाग लिया।

मैनपुरी:पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने वृक्षारोपण करते हुए जनपद की जनता से ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ों की संख्या कम होने से लोगों को सांस संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने आवास पर पौधारोपण किया और अपने पुलिस टीम से भी थानों में पौधारोपण करने का आग्रह किया, ताकि सरकार के अभियान को सफल बनाया जा सके।

सीतापुर:सीतापुर के कोरौना ग्राम स्थित श्री द्वारिकाधीश इंटर कॉलेज (सेवन विद्यालय) के प्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए "वृक्षारोपण महाअभियान - 2024" में हिस्सा लिया और विद्यालय में पौधारोपण किया।

इस महाअभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके पर्यावरण को स्वस्थ और सुरक्षित बनाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जुलाई को पर्यावरण महोत्सव के रूप में मनाने की पहल की है, जिससे पूरे प्रदेश में व्यापक वृक्षारोपण हो सके। इस अभियान में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए अपने योगदान का संकल्प लिया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Sarojininagar Building Collapse / CM Yogi dispatches
UP News / Yogi govt plans to
UP NEWS / इंटरनेशनल ट्रेड शो में
UP News / मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ
गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर भावविभोर हुए
शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3250 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(789 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(756 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(720 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(685 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(651 Views )