» उत्तर प्रदेश
जब एक पेड़ माँ के नाम लगा रहे हैं तो उसे बचाने की ज़िम्मेदारी भी हमारी ही है : सीएम योगी
Go Back | Yugvarta , Jul 20, 2024 11:30 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
—आदित्य अमिताभ त्रिवेदी
लखनऊ, 20 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 'एक पेड़ मां के नाम' को समर्पित पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के अंतर्गत एक दिन में प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ किया। इस महाअभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया, जिसमें डॉ. अरुण कुमार सक्सेना (स्वतंत्र प्रभार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री), राज्य सभा सांसद डॉ बृजलाल, डॉ. दिनेश शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खरकवाल, संजय सेठ, विधानपरिषद के सदस्य राम चंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, इंजीनियर अवनिष कुमार सिंह, संतोष सिंह, विधायक नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, अपर मुख्य सचिव (पर्यावरण एवं वन) मनोज सिंह एवं अवनिष कुमार अवस्थी भी उपस्थित थे।

पौधारोपण के समय लाउडस्पीकर पर निरंतर संस्कृत के श्लोकों का उच्चार चल रहा था, जो वातावरण को पवित्र और ऊर्जा से भरपूर बना रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस महाअभियान का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "एक पेड़ मां के नाम पीएम के आह्वान से प्रेरित होकर यूपी महाभियान चला रहा है। पावन अभियान के शुभारंभ पर सबका स्वागत और अभिनन्दन। दुनिया ग्लोबल वार्मिंग को लेकर चिंतित हैं। यह संकट मनुष्य के स्वार्थ ने खड़ा किया है और इस संकट से निपटने की जिम्मेदारी भी मनुष्य की है। पीएम मोदी ने इसी भावना से एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया। एक ही दिन में यूपी में 25 करोड़ की आबादी में मां के नाम पेड़ लगने जा रहे हैं। अब तक 12 करोड़ पेड़ रोपे जा चुके हैं। पेड़ लगाना और बचाना भी है। पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "जुलाई के प्रथम सप्ताह में बाढ़ नहीं आती थी लेकिन आई, यह ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव हैं। इस मई और जून का महीना सबको याद रहेगा, इस बार तापमान 47 से 50 डिग्री रहा है। यह जल का संकट और सूखे का संकट भी खड़ा करेगा। ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए वृक्षारोपण करें। आज 36.50 करोड़ वृक्षारोपण करेंगे। 2017 से अब तक 168 करोड़ वृक्षारोपण किया गया है, जिसमें लगभग 75 से 80 प्रतिशत पेड़ सुरक्षित हैं। कार्बन उत्सर्जन से बचाव के लिए जिन किसानों ने काम किया, उन्हें कार्बन क्रेडिट के रूप में सम्मानित किया गया है। यूपी को 200 करोड़ का कार्बन क्रेडिट भी मिला है, जो किसानों के खाते में जाएंगे।"

सीएम योगी ने कहा, "लखनऊ सबसे बड़ा महानगर और राजधानी भी है। हमने कल ही स्टेट कैपिटल रीजन को मंजूरी दी है। 2017 से पहले स्ट्रीट लाइट हैलोजन थी, अब एलईडी हैं। 16 लाख स्ट्रीट लाइट को हमने एलईडी में बदल दिया है। पर्यावरण और बिजली दोनों को बचाया। आज से 50 साल पहले नदी हुआ करती थी, भूमाफियाओं ने इस पर कब्जा कर नदी को खत्म किया। इसलिए सरकार में तय किया यहां नाइट सफारी बनाएंगे। हमने अतिक्रमण हटाया और 3100 परिवारों को पुनर्वास कराया। जिन लोगों ने पर्यावरण को नुकसान किया, उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी है। भगवान राम के छोटे भाई के नाम पर यहां विकास करेंगे। आज सौमित्र वन के नाम पर विकास हो रहा है।"

इस महाअभियान में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। सरकार ने इस अभियान के तहत समाज के सभी वर्गों को सम्मिलित करने का प्रयास किया है ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सामूहिक प्रयास किया जा सके। उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और स्थायी विकास के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस महाअभियान के माध्यम से प्रदेश में हरियाली और स्वच्छता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Sarojininagar Building Collapse / CM Yogi dispatches
UP News / Yogi govt plans to
UP NEWS / इंटरनेशनल ट्रेड शो में
UP News / मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ
गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर भावविभोर हुए
शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3250 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(789 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(756 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(720 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(685 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(651 Views )