» विदेश
बांग्लादेश हिंसा: भारत ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा से बचने की सलाह
Go Back | Yugvarta , Jul 19, 2024 05:32 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
नई दिल्ली। बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ने अब हिंसक रूप ले लिया है। बिगड़े हालातों को देखते हुए ढाका में भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश में रह रहे अपने नागरिकों और छात्रों के लिए एक तत्काल एडवाइजरी जारी की है।
इस एडवाइजरी में देश में बढ़ती अशांति की वजह से गैर जरूरी यात्रा से बचने और अपने घरों से बाहर कम से कम निकलने की सलाह दी गई है। बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों और भारतीय छात्रों को यात्रा से बचने और अपने सुरक्षित स्थान पर रहने और घर से बाहर कम से कम निकलने की सलाह दी जाती है।
इसके अलावा ढाका में भारतीय उच्चायोग और चटगांव, सिलहट तथा खुलना में भारतीय सहायक उच्चायोगों ने अपने नागरिकों और छात्रों के लिए आपातकालीन नंबर जारी किए हैं। यह नंबर इस प्रकार हैं: ढाका में भारतीय उच्चायोग: +880-1937400591, चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग: +880-1814654797/+880-1814654799, सिलहट में भारतीय सहायक उच्चायोग: +880-1313076411 और खुलना में भारतीय सहायक उच्चायोग: +880-1812817799
बता दें कि बांग्लादेश के कई शहरों में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। हजारों छात्र सड़कों पर उतरकर आरक्षण खत्म करने की मांग कर रहे हैं। आरक्षण के खिलाफ जारी इस प्रदर्शन ने अब हिंसक रूप ले लिया है और पुलिस के साथ झड़प में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल बताए जा रहे हैं। हालात इतने ज्यादा खराब हो गए हैं कि ढाका सहित बांग्लादेश के अलग-अलग शहरों में स्कूल-कॉलेज और मदरसे बंद करने पड़े हैं।

शाश्वत तिवारी
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Sarojininagar Building Collapse / CM Yogi dispatches
UP News / Yogi govt plans to
UP NEWS / इंटरनेशनल ट्रेड शो में
UP News / मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ
गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर भावविभोर हुए
शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3250 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(789 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(756 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(720 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(685 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(651 Views )