» देश
Jharkhand Politics / झारखंड से बड़ी खबर, चंपई सोरेन दे सकते है इस्तीफा, हेमंत सोरेन फिर से बन सकते हैं मुख्यमंत्री
Go Back | Yugvarta , Jul 03, 2024 09:18 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Jharkhand : 
Jharkhand Politics: झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वे चंपई सोरेन की जगह एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाले गठबंधन के नेता चुने जा सकते हैं और सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के कहना है कि आज देर शाम 8 बजे चंपई सोरेन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन विधायक दल की बैठक आज रांची में सीएम चंपई सोरेन के आवास पर हुई।
तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे सोरेन
सूत्रों की मानें तो राज्य में सत्ता परिवर्तन को लेकर गठबंधन के सहयोगियों में आम सहमति बन चुकी है और हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं मौजूदा मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को यूपीए समन्वय समिति का अध्यक्ष और जेएमएम का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक इंडिया ब्लॉक के विधायक राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलेंगे और चंपई सोरेन उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
जल्द हो सकता है सत्ता में बदलाव
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भूमि घोटाले के मामले में जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद पहली बार अपने आवास पर गठबंधन सहयोगियों के विधायकों की सर्वदलीय बैठक बुलाई। इससे पहले, भूमि घोटाले के मामले में गिरफ्तारी से पहले सोरेन ने इसी तरह की बैठक की थी, जिसके दौरान उन्होंने कथित तौर पर कल्पना सोरेन को झारखंड का अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन पत्र पर विधायकों के हस्ताक्षर प्राप्त किए थे। जमानत पर सोरेन की रिहाई के बाद मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए, इस तरह के कदमों से इनकार नहीं किया जा रहा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्य में सत्ता परिवर्तन हो सकता है।
28 जून को मिली हाईकोर्ट से मिली थी जमानत
बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 28 जून को जमानत दे दी थी। अदालत ने सोरेन की जमानत याचिका पर अपना फैसला 13 जून को सुरक्षित रख लिया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन के रांची के बरसा मुंडा जेल में रखा गया था।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
इंडोनेशिया में 280 यात्रियों से भरे जहाज
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: सरकार ने किए
बाबा विश्वनाथ का होगा विशेष श्रृंगार, गौरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर की
Kanwar Yatra:-उत्तराखंड सरकार द्वारा कांवड़ियों को मिल
Panchayat chunav:-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किच्छा
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1076 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(504 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(490 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(424 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(423 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(409 Views )