» लोक सभा चुनाव 2024
मैं समझता हूं राजनीतिक तापमान भाजपा के खिलाफ:Akhilesh Yadav
Go Back | Yugvarta , May 29, 2024 07:41 PM
0 Comments


0 times    0 times   

Lucknow : 
India alliance will work to provide record number of jobs: Akhilesh Yadav - सोनभद्र। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी लोग लगातार काम कर रहे हैं, जबकि, भाजपा वाले केवल सपने दिखा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि कभी-कभी मैं सोचता हूं, ये बोरी की चोरी भाजपा वाले कहां से सीखकर आए हैं। वो सीखी है पारले जी के बिस्किट पैकेट से, जैसे-जैसे महंगाई बढ़ी, पैकेट छोटा हो गया। जबसे चुनाव शुरू हुआ है लगातार गर्मी बढ़ती चली जा रही है, 50 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है, मैं समझता हूं राजनीतिक तापमान भाजपा के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि हम राशन बढ़ा करके डाटा भी फ्री देने का काम करेंगे। राशन इसलिए बढ़ा रहे हैं, जिससे गरीबों को भरपेट खाना मिल जाए और डाटा इसलिए क्योंकि बिना डाटा के आजकल कोई जानकारी हासिल नहीं होती। इन भाजपा वालों ने बड़े-बड़े लोगों का कर्ज माफ किया, 25 लाख करोड़ रुपए इन्होंने 10 साल में बड़े-बड़े उद्योगपतियों का माफ कर दिया। हम गरीबों को कहकर जा रहे हैं, जिन पर हजारों-लाखों का कर्ज है, सरकार आएगी तो आपका पूरा का पूरा कर्ज माफ होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये देश का चुनाव हमारे आपके भविष्य का चुनाव तो है, साथ ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। ये संविधान वही है, जो हमें न्याय दिलाता है, हमें अधिकार दिलाता है। ये संविधान हमारे आपके लिए संजीवनी है। 10 साल में भाजपा की हर बात झूठी निकली, हर वादा झूठा निकला। जब किसान देखता है, 10 साल में उसे लाभ नहीं दे पाई सरकार, हमारे किसानों को संकट में डाल दिया। पेपर लीक हुआ नहीं है, जानबूझकर कराया है। नौजवानों को कहना चाहता हूं, इन्होंने रिकॉर्ड बनाया नौकरी ना देने का तो वहीं इंडिया गठबंधन रिकॉर्ड बनाएगा नौकरी देने का।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर व्यवस्था खत्म होगी, फौज की नौकरियां बढ़ाकर और तीस लाख नौकरियों को भरकर अपने नौजवानों को नौकरी देने का काम करेंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Senior Journalist Dilip Sinha Dies in Tragic
CCTV Captures Man Slapping, Biting 12-Year-Old Boy
Raj Nidimoru’s Wife Shares Cryptic Post After
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड से असम तक...
“Can’t Buy Daughter’s Insulin”: Uttar Pradesh Man
Haryana School Principal Murdered by Two Students
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1002 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(494 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(477 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(421 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(412 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )