» प्रमुख समाचार
Ram Mandir / 22 जनवरी आ ही गया आखिरकार वो अखंड, पवित्र और खास दिन, कैसा दिख रहा आज भगवान राम का भव्य और नव्या मंदिर, यहां देखें तस्वीरें
Go Back | Yugvarta , Jan 22, 2024 11:01 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  Ram Mandir: 22 जनवरी 2024, ये वो खास दिन है जिसकी प्रतीक्षा सनातन धर्मी लंबे वक्त से कर रहे थे। राम जन्मभूमि को लेकर 500 सालों तक चले विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि मामले पर फैसला सुनाया। इस फैसले के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, सरसंघचालक मोहन भागवत समेत देशभर से साधु-संत पहुंचने वाले हैं। राम भक्तों में जगह-जगह उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों में

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, सरसंघचालक मोहन भागवत समेत देशभर से साधु-संत पहुंचने वाले हैं। राम भक्तों में जगह-जगह उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों में प्रसन्नता है। आज पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया

प्रसन्नता है। आज पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सोचिए जब अयोध्या इतनी सजी है ति भगवान राम का मंदिर कितना सजा होगा।
कैसा दिख रहा राम मंदिर
दरअसल राम मंदिर के निर्माण का कार्य अब भी जारी है। बावजूद इसके राम मंदिर की पहली तस्वीर हमारे सामने आ गई है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राममंदिर में फूलों की सजावट की गई है। ये सजावट राम मंदिर की खूबसूरती और सनातनियों के उत्साह में चार चांद लगाती है। इससे पहले रात के वक्त लाइट्स ने राम मंदिर की शोभा बढ़ाई। लेकिन सुबह की पहली किरण फूटने के साथ ही राम मंदिर की पहली तस्वीर आई। इसमें राम मंदिर प्रांगण में अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की गई। वहीं पूरे मंदिर परिसर को फूलों और लाइट्स के माध्यम से सजा दिया गया है जो कि बेहद मनमोहक लग रहा है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
बता दें कि आज रामलला अयोध्या में विराजमान हो जाएगा। सदियों से की जा रही प्रतीक्षा का भी अंत हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह 10.55 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंदिर के गर्भगृह में दोपहर 12.05 पर शुरू होगा। गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान दोपहर 1 बजे तक चलेगा। बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी रामलला की आंखों से पट्टी हटाएंगे। इसके बाद वह रामलला की आंखों में सोने की श्लाका से काजल लगाएंगे। काजल लगाने के बाद पीएम मोदी भगवान राम को शीशा दिखाएंगे। इसी के साथ प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो जाएगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
देश में औरंगजेब का जजिया कर जबरन
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने रायबरेली
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बदरीनाथ पहुंचकर
बाबा साहब के संविधान का सपा और
रायबरेली और कैसरगंज सीट से BJP का
Lok Sabha Election: सपा ने बांदा-चित्रकूट लोकसभा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(494 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(481 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(479 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(460 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(435 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(397 Views )