» राज्य » पश्चिम बंगाल
खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान 'हामून', इन राज्यों पर पड़ेगा असर, IMD ने किया अलर्ट
Go Back | Yugvarta , Oct 24, 2023 10:30 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Kolkata : 
हामून तूफान को लेकर आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती अपडेट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान 'तेज' को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान तेज आज मंगलवार (24 अक्टूबर) को यमन-ओमान तटों को पार कर सकता है, जो कि बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान होगा। इसके साथ ही आईएमडी ने मछुआरों को 25 अक्टूबर की रात तक पश्चिम मध्य अरब सागर में ना जाने के लिए कहा है।

7 राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का पिछले 6 घंटों के दौरान 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा और चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। आईएमडी के अनुसार, अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर इसके एक तीव्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम और मेघालय सहित सात राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।



ओडिशा सरकार अलर्ट
वहीं चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडिशा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग ने वहीं पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर, कोलकाता और दक्षिण 24 परगना जिलों के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ आंधी और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिक यू एस दास ने कहा, ‘यह प्रणाली (चक्रवात) ओडिशा तट से करीब 200 किलोमीटर दूर समुद्र में बढ़ेगी। इसके प्रभाव से सोमवार को तटीय ओडिशा में कुछ स्थानों पर और अगले दो दिनों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।’ आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर मंगलवार सुबह तक 80-90 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि संभावित चक्रवात का ओडिशा पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन कुछ दुर्गा पूजा पंडालों को नुकसान हो सकता है जो हवा की इतनी तेज गति का सामना करने के हिसाब से नहीं बने हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड चारधाम यात्रा : श्रद्धालुओं को उत्तराखंड
PF खाताधारक की मौत पर अब आसानी
चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए ई-स्वास्थ्य
Aam Aadmi Party / AAP को मिली
रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रहे शहजादे
Narasimha Jayanti 2024: कल नरसिंह जयंती पर
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(531 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(514 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(511 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(499 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(467 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(430 Views )