» राज्य » पश्चिम बंगाल
संदेशखाली : महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और हिंसा की जांच के लिए जे.पी. नड्डा ने किया 6 नेताओं की उच्चस्तरीय समिति का गठन
Go Back | Yugvarta , Feb 15, 2024 08:48 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
15 फरवरी : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न एवं हिंसा की घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि राज्य में महिला उत्पीड़न एवं गुंडागर्दी की घटनाएं निरंतर हो रही हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है.

नड्डा ने संदेशखाली की घटना को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्रियों एवं सांसदों की 6 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है, जो घटना स्थल पर जाकर तथ्यों की जानकारी एकत्रित कर अपनी रिपोर्ट शीघ्र ही उन्हें सौंपेगी. यह भी

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को इस उच्चस्तरीय समिति का संयोजक बनाया गया है. समिति के अन्य सदस्यों की बात करें तो केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के अलावा सांसद सुनीता दुग्गल, सांसद कविता पाटीदार, सांसद संगीता यादव और बृजलाल ( राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ) भी इसमें शामिल किए गए हैं.
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड चारधाम यात्रा : श्रद्धालुओं को उत्तराखंड
PF खाताधारक की मौत पर अब आसानी
चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए ई-स्वास्थ्य
Aam Aadmi Party / AAP को मिली
रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रहे शहजादे
Narasimha Jayanti 2024: कल नरसिंह जयंती पर
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(531 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(514 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(511 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(499 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(466 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(430 Views )