» हेल्थ
कैसे पहचाने डेंगू हुआ है, मलेरिया या चिकनगुनिया? जानिए इनके लक्षण
Go Back | Yugvarta , Jul 18, 2023 08:20 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। मानसून में भारी बारिश की वजह जगह—जगह पानी भर जाता है। उस पानी में मच्छर पनपते हैं। वहीं मच्छरों की वजह से डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। बता दें कि डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया तीनों ही काफी खतरनाक हैं। इन बीमारियों की वजह से बहुत से मरीजों की जान तक चली जाती है। हालांकि कई लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि कैसे पहचाने की मरीज को डेंगू हुआ है या मरेलिया या फिर चिकनगुनिया। जानते हैं इन तीनों बीमारियों के लक्ष्ण और बचाव के तरीके।

डेंगू
डेंगू एक वायरल इंफेक्शन है जो डेंगू वायरस से होता है। इस वायरस से संक्रमित मच्छर दिन में ज्यादा काटते हैं। ऐसे में लोगों को बारिश के मौसम में फुल बांह के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। हल्का डेंगू होने पर तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। स्थिति गंभीर होने पर ब्लीडिंग, ब्लड प्रेशर कम होना और जान जाने तक का जोखिम हो सकता है। डेंगू बुखार होने पर ब्लड में प्लेटलेट्स की काफी तेजी से कमी होती है। हालांकि किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से डेंगू बुखार नहीं होता है। इससे बचने के लिए दिन में भी फुल बांह के कपड़े पहने और घर में या आसपास मच्छरों को ना पनपने दें।

मलेरिया
मलेरिया भी डेंगू की तरह ही खतरनाक है। मलेरिया परजीवी के कारण होता है। परजीवी संक्रमित मच्छरों के काटने से मलेरिया फैसला है। मलेरिया होने पर कंपकंपी देकर ठंड लगने लगती है और तेज बुखार आता है। मलेरिया भी गंभीर हो सकती है। मलेरिया की वजह से फेफड़ों में लिक्विड जमा हो सकता है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है। कई बार तो मलेरिया किडनी-लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, दवाईयों से इस बीमारी को दूर किया जा सकता है।


चिकनगुनिया
चिकनगुनिया भी मच्छरों की वजह से ही फैलता है। यह चिकनगुनिया वायरस (CHIKV) से फैलता है। इसका पहला लक्षण बुखार और त्वचा पर दाने-चकत्ते निकल आते हैं। अचानक बुखार आता है और काफी तेज रहता है। इसके अलावा चिकनगुनिया में जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, जी मिचलाने-उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। चिकनगुनिया का कोई विशिष्ट एंटीवायरल दवा नहीं है। बाकी मच्छरों से होने वाली बीमारियों की तरह इसका इलाज होता है। चिकनगुनिया की चपेट में आने वाले मरीजों को खूब पानी और लिक्विड पीने की सलाह दी जाती है।

इन बीमारियों से बचने के उपाय
—मच्छरों को काटने से बचाव के हर तरीके अपनाएं।

—पूरी बाजू के कपड़े पहनें।

—रात में सोते समय खिड़की-दरवाजे बंद रखें।

—मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। मच्छर भगाने वाले क्वाइल्स से बचें।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(926 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(482 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )