» हेल्थ
बीच रात सूखता है गला, पानी पीने के लिए टूट जाती है नींद, हो सकती है ये बड़ी बीमारी
Go Back | Tabish Aziz , May 29, 2023 09:26 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
कई बार ऐसा होता है कि हम कितना भी पानी क्यों ना पी लें लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से प्यास लगने लगती है। कई बार तो रात को भी प्यास लगती है और प्यास की वजह से नींद खुल जाती है। रात को नींद से उठकर पानी पीना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो समय रहते सतर्क हो जाएं। दरअसल, यह आपकी बॉडी में कुछ बीमारी के संकेत हो सकते हैं। जानते हैं बार बार प्यास लगने के पीछे क्या वजहें हो सकती हैं।

डिहाइड्रेशन:
बार—बार प्यास लगने के पीछे की एक वजह आपके शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। बता दें कि डिहाइड्रेशन से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर में पानी की कमी पानी कम पीने या न पीने के कारण होती है। ऐसे में आप चाहें कितना भी पानी क्यों न पी लें आपकी प्यास नहीं बुझती है। डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए सादा पानी, फलों के जूस और नारियल पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।


डायबिटीज:
डायबिटीज भी वजह से भी बार बार प्यास लगती है। अगर आपके ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है तो इससे आपका शरीर इस शुगर को यूरिन के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है। इसकी वजह से आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ता है, जिससे आपके शरीर से पानी भी बार-बार निकलने लगता है। इससे आपको बार-बार प्यास लगती है।


ब्लड प्रेशर
अगर आप ब्लड प्रेशर बढ़ गया है तो इससे आपके शरीर से पसीना निकलने लगता है जिससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसे में आप चाहें कितना ही पानी क्यों न पी लें आपकी प्यास नहीं बुझती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या खराब जीवनशैली की ओर इशारा होता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर होने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है।
 
(Tabish Aziz)  
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
DM Orders Action on 750 Bighas of
हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का
38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तराखंड आकर अश्विनी
38वें राष्ट्रीय खेल में रोइंग प्रतियोगिता का
मिल्कीपुर उपचुनाव : अखिलेश ने चुनाव आयोग
National Games : लॉन बॉल प्रतियोगिता में
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3394 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1047 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(999 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(879 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(857 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(802 Views )