» राज्य » पश्चिम बंगाल
लोगों का आभारी हूं, #तृणमूलनवज्वार को भारी समर्थन देने के लिए :अभिषेक बनर्जी
Go Back | Yugvarta , Jul 11, 2023 10:51 PM
0 Comments


0 times    0 times   

Kolkata : 
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए मंगलवार को लोगों को धन्यवाद दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर संभवत: कटाक्ष करते हुए बनर्जी ने कहा कि ‘ममता के लिए वोट नहीं' अभियान ‘ममता के लिए वोट'में तब्दील हो गया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लोगों का आभारी हूं, जिसने #तृणमूलनवज्वार को भारी समर्थन देकर विपक्ष के ‘नो वोट टू ममता' अभियान को ‘नाउ वोट फॉर ममता' में तब्दील कर दिया। निश्चित तौर पर हमें शानदार जनमत मिला है और लोकसभा चुनाव का रास्ता साफ करता है। बंगाल मैं इस प्यार के लिये आपको धन्यवाद देता हूं।'' पंचायत चुनावों के प्रचार के दौरान, अधिकारी ने ‘ममता को वोट नहीं' का नारा दिया था और राज्य के लोगों से तृणमूल को छोड़कर किसी भी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया था।

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए आठ जुलाई को मतपत्रों के जरिये मतदान हुआ था और मतों की गिनती अब भी जारी है। ग्राम पंचायत स्तर पर तृणमूल ने अब तक 18,606 सीट पर जीत दर्ज की है और 8,160 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी भाजपा को 4,482 सीट मिली हैं और वह 2,419 सीट पर आगे चल रही है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 1,424 सीट पर जीत दर्ज की है और 922 सीट पर उसकी बढ़त है, उसकी सहयोगी कांग्रेस ने 1,073 सीट जीती हैं और 693 सीट पर आगे चल रही है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश
चारधाम यात्रा::: मोर्चे पर मुखिया, सुधरे हालात, उत्तरकाशी
मुंबई में फूलों की बारिश और मोदी-मोदी
समुद्र की सतह पर तेजी से बढ़
Jyotiraditya Scindia Mother Death: ग्वालियर राजघराने को
स्वाति मालीवाल की जान खतरे में! नवीन
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(525 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(511 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(507 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(491 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(460 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(429 Views )