» मनोरंजन
Brahmastra में रणबीर कपूर की मां बनी हैं एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण?
Go Back | Yugvarta , Sep 10, 2022 10:06 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत मिली है। फिल्म ने पहले ही दिन 75 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। भारतीय कलेक्शन की बात करें तो क्रिटिक्स का कहना है कि पहले ही वीकेंड में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो जाहिर तौर पर एक सरप्राइज था लेकिन मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक सरप्राइज और छोड़ा है।


पार्ट 2 में दीपिका करेंगी लीड रोल
शाहरुख खान के अलावा दर्शकों ने फिल्म में दीपिका पादुकोण को भी स्पॉट किया और अब सोशल मीडिया पर इसकी जोरदार चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र के अगले पार्ट में दर्शकों को दीपिका पादुकोण लीड रोल प्ले करती नजर आ सकती हैं। लेकिन दीपिका के कैमियो को लेकर सोशल मीडिया पर क्या बातें चल रही हैं। चलिए जानते हैं।

रणबीर की मां बनी हैं दीपिका पादुकोण
एक फैन ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा- स्पॉयलर अलर्ट। मुझे लगता है कि 99 प्रतिशत जनता ने इसे मिस कर दिया क्योंकि ये आईमैक्स के डिफरेंट प्रिंट में ही दिखाया गया था कि दीपिका पादुकोण ब्रह्मास्त्र में अमृता के तौर पर नजर आई हैं। दूसरे फैन ने ट्वीट किया- ओह माय गॉड, दीपिका पादुकोण शिवा की मां अमृता हैं।
पार्ट 2 में रणवीर सिंह करेंगे लीड रोल
ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 देव में दीपिका पादुकोण अमृता के तौर पर नजर आएंगी और रणवीर सिंह देव के तौर पर नजर आएंगे। ये जानना भी दिलचस्प है कि अयान मुखर्जी के माता-पिता का नाम भी अमृता और देव हैं। बता दें कि फिल्म के अंत में अगले पार्ट को लेकर कुछ बहुत बड़े हिंट दिए गए हैं। फिल्म के अगले पार्ट का नाम- Brahmastra Part Two: Dev होगा।

ऋतिक रोशन भी आएंगे पार्ट 2 में नजर
अभी तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म के अगले पार्ट में ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अहम किरदारों में नजर आएंगे। हालांकि इन्हें लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि लगातार चल रहे बायकॉट के बावजूद ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग पाने में कामयाब रही है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
नहीं रुकेगी बिटिया की पढ़ाई, सीएम योगी
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(929 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )